फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ramniwas Surjakheda roadshow in narwana indicated to contest election as independent

Jind: पूर्व विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने निकाला रोड शो, भाजपा ने नहीं दी टिकट तो निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे

Mon, 09 Sep 2024 03:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 03:40 PM IST
सार

रामनिवास सुरजाखेड़ा को एक सितंबर को जींद में हुई भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में शामिल होना था, लेकिन दुष्कर्म के आरोपों के चलते वह भाजपा में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने इससे पहले जजपा से भी इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल रामनिवास सुरजाखेड़ा न जजपा में हैं और न ही भाजपा में।

विज्ञापन
Ramniwas Surjakheda roadshow in narwana indicated to contest election as independent
रामनिवास सुरजाखेड़ा ने निकाला रोड शो - फोटो : संवाद

विस्तार

नरवाना से जजपा के विधायक रहे रामनिवास सुरजाखेड़ा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। हालांकि उन्हें यह भी उम्मीद है कि भाजपा उनको मैदान में उतार देगी, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। रामनिवास सुरजाखेड़ा ने सोमवार को नरवाना में रोड शो निकाला और अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


बैठक में उन्होंने कहा कि उन पर राजनीतिक षड़यंत्र के तहत दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इनमें अब उनको क्लीचिट मिल गई है, जो विरोधियों के मुंह पर एक तमाचा है। सच्चाई की जीत हुई और वह निर्दोष साबित हुए। 
विज्ञापन


सुरजाखेड़ा ने कहा कि उनको जनता ने बहुत प्यार दिया है और आज कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया है। सुरजाखेड़ा को एक सितंबर को जींद में हुई भाजपा की जन आशीर्वाद रैली में शामिल होना था, लेकिन दुष्कर्म के आरोपों के चलते वह भाजपा में शामिल नहीं हो पाए। उन्होंने इससे पहले जजपा से भी इस्तीफा दे दिया था। फिलहाल रामनिवास सुरजाखेड़ा न जजपा में हैं और न ही भाजपा में। अब उनका अगला रुख क्या होगा, इसके लिए उन्होंने सोमवार को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई। बैठक में सभी ने निर्णय लेने का अधिकार रामनिवास सुरजाखेड़ा पर ही छोड़ दिया। अब वह अगला कदम क्या उठाएंगे, इसके बारे में जल्द ही खुलासा होगा। यदि उनको भाजपा का टिकट नहीं मिला तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed