फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rakhi will reach safely; waterproof envelopes have arrived at the post office.

Jind News: सुरक्षित पहुंचेगी राखी, डाकघर में आए वाटरप्रूफ लिफाफे

Tue, 18 Aug 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rakhi will reach safely; waterproof envelopes have arrived at the post office.
फोटो 17जेएनडी06-मुख्य डाकघर में राखी भेजने के ​लिए मंगवाए गए वाटरप्रूफ लिफाफे। संवाद - फोटो : Archive
जींद। रक्षाबंधन पर्व को लेकर डाक विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 28 अगस्त को मनाए जाने वाले रक्षाबंधन पर बहनों की राखियां भाइयों तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे मंगवाए हैं। लिफाफों को इस तरह तैयार किया गया है कि बारिश या नमी के कारण राखी खराब न हो।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में आए विशेष लिफाफे आकर्षक आसमानी रंग के हैं। लिफाफे की एक तरफ डाकघर का लोगो बना हुआ है और उसके नीचे राखी का चित्र है, जबकि दूसरी तरफ नीचे की ओर हैप्पी राखी लिखा हुआ है। लिफाफे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पानी पड़ने पर भी यह आसानी से खराब नहीं होता और न ही जल्दी फटता है।
विज्ञापन

इससे बहनों द्वारा भेजी जाने वाली राखी बारिश के दौरान भी सुरक्षित रहेगी। डाक विभाग की ओर से इन वाटरप्रूफ लिफाफों की कीमत मात्र दस रुपये रखी गई है। बहनें डाकघर से लिफाफा लेकर उसमें राखी रखकर अपने भाइयों को भेज सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक विभाग ने राखियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed