फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rakhi will not be tied on the 8th due to Bhadra Kaal: Raju

भद्रा काल के कारण आठ को नहीं बांधी जाएगी राखी : राजू

Fri, 01 Aug 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 01 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Rakhi will not be tied on the 8th due to Bhadra Kaal: Raju
31जेएनडी25-राजू शर्मा पुजारी। संवाद - फोटो : kathua news
उचाना। भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व इस बार नौ अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म के अनुसार रक्षाबंधन सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष भद्रा काल के कारण तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

उचाना कलां के प्राचीन शिव मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि पूर्णिमा तिथि आठ अगस्त को दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर शुरू होकर नौ अगस्त को दोपहर एक बजकर 21 मिनट तक रहेगी लेकिन आठ अगस्त की दोपहर 2 बजकर 12 से लेकर नौ अगस्त की सुबह 1 बजकर 52 तक भद्रा काल रहेगा, जो अशुभ माना जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि भद्रा काल में राखी नहीं बांधी जाती। इसलिए इस बार रक्षाबंधन 9 अगस्त को उदया तिथि में मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह पांच बजकर 35 मिनट से दोपहर एक बजकर 24 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अवधि में बहनें अपने भाइयों को राखी बांध सकती हैं। पुजारी ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती हैं जबकि भाई बहन को जीवन भर उसकी रक्षा का वचन देता है।

इस दिन घरों में उत्सव जैसा माहौल रहता है। मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान होता है। रक्षा बंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह पारिवारिक मूल्यों, आपसी प्रेम और संस्कारों को समर्पित त्योहार है, जिसका इंतजार पूरे साल लोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed