फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rakesh and Sonu used to rob petrol pumps and vehicles

अपराधी प्रवृत्ति के होने के चलते राकेश व सोनू को निकाल दिया था गांव से

Fri, 03 Jun 2022 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Rakesh and Sonu used to rob petrol pumps and vehicles
जींद। पुलिस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने के घायल बदमाश पेट्रोल पंपों पर और वाहनों की लूटपाट करते थे। कई पंपों पर उन्होंने वारदात की हैं। इन्होंने16 अप्रैल को सीआईए पुलिस पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास भी किया था।
विज्ञापन

वीरवार रात आठ बजे जिन दो बदमाशों सोनू व राकेश को गोली लगी हैं, उन दोनों को पांच वर्ष पहले पंजाब जिले के गांव बनारसी के लोगों ने अपने गांव से निकाल दिया था। इसके बाद राकेश जींद जिले के गांव अहीरका में किराए के मकान पर रहने लगा तो सोनू दिल्ली में । जब दोनों को वारदात करनी होती थी तो वह इकट्ठे हो जाते थे।
विज्ञापन

डीएसपी नरसिंह ने बताया कि राकेश व सोनू मूल रुप से पंजाब जिले के खनौरी थाना के बनारसी गांव के रहने वाले हैं। अपराधिक प्रवृत्ति होने की वजह से इन्हें ग्रामीणों ने गांव से निकाल दिया था। इसके बाद राकेश अहीरका गांव में किराए के मकान में रहने लगा तथा सोनू दिल्ली में रहने लगा। इसके अलावा इनके साथ कई वारदातों में गांव गोहिया निवासी अजय उर्फ कालिया भी शामिल रहा। यह लोग अधिकतर पेट्रोल पंप पर लूटपाट करते थे। उन्होंने बताया कि तीनों पर 26 दिसंबर 2021 को उचाना में पंडतां वाला ढाबा पर लूट, तीन जनवरी 2022 को उचाना के पेट्रोल पंप पर लूट,16 फरवरी 2022 को डूमरखां पेट्रोल पंप पर लूट और आर्म्स एक्ट, 16 फरवरी 2022 को खटकड़ गांव के पास पेट्रोल पंप पर लूट और गाड़ी छीनने, 16 अप्रैल 202 को हत्या का प्रयास 14 मई 2022 को उचाना पेट्रोल पंप पर लूट, 14 मई को खटकड़ गांव के पास पेट्रोल पंप पर लूट, 14 मई शहर थाना कलायत पेट्रोल पंप पर लूट, पांच अप्रैल 2022 को नारनौंद थाना में मिर्चपुर गांव के पास पेट्रोल पंप व सफारी गाड़ी लूटने, 11 दिसंबर 2021 को नारनौंद थाना में मिर्चपुर गांव के पास पेट्रोल पंप लूटने, खेड़ी चौपड़ा के पास पेट्रोल पंप लूटने समेत अनेक मामले दर्ज हैं। 16 अप्रैल को उचाना क्षेत्र के खापड़ गांव के पास सीआईए पुलिस टीम पर गोली चलाकर हत्या का प्रयास करने के मामले दर्ज हैं। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि दोनों को ठीक होने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत से रिमांड पर लेकर इनसे अन्य वारदातों तथा इनके साथियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
02जेएनडी32 : नागरिक अस्पताल में भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed