फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajiv Gandhi's Contribution to the Making of Modern India is Unforgettable: Rishipal Haibatpur

आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय : ऋषिपाल हैबतपुर

Thu, 21 May 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi's Contribution to the Making of Modern India is Unforgettable: Rishipal Haibatpur
21जेएनडी17: राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदा​धिकारी
जींद। गांधी नगर स्थित कांग्रेस जिला कार्यालय में वीरवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजीव गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि 21 मई भारतीय राजनीति और लोकतंत्र के इतिहास का एक भावुक दिन है। इसी दिन देश ने एक ऐसे दूरदर्शी नेता को खो दिया था जिसने भारत को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर नई तकनीक के युग का मार्ग प्रशस्त किया। आज भारत जिस डिजिटल युग में तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसकी आधारशिला राजीव गांधी ने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को राजनीति में अवसर देने और शिक्षा व विज्ञान के क्षेत्र में नई सोच विकसित करने का कार्य किया।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनकी पुण्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बलराम कटवाल, प्रमोद सहवाग, वजीर गंगोली, ईशाक भट्टी, लाजवंती ढिल्लों, राजकुमारी श्योरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed