फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rajbaha number three broke again between Bahadurgarh and Singhpura village.

Jind News: बहादुरगढ़ व सिंहपुरा गांव के बीच रजबहा संख्या तीन दोबारा टूटा

Thu, 28 May 2026 01:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Rajbaha number three broke again between Bahadurgarh and Singhpura village.
27जेएनडी07: गांव बहादुरगढ़ व सिंहपुरा के बीच टूटे हुए रजबहा की दीवार को मिट्टी लगती हुए जेसीबी।
सफीदों। सफीदों के नजदीक से गुजर रहा रजबहा संख्या तीन गांव बहादुरगढ़ व सिंहपुरा के बीच दो दिन बाद मंगलवार रात को वहीं से फिर टूट गया। रजबहा दोबारा टूटने के बाद खाली पड़ी जमीन फिर से पानी भर गया। बीते रविवार दोपहर को गांव बहादुरगढ़ व सिंहपुरा के नजदीक से गुजर रहा रजबहा टूट गया था। रजबहा की दीवार में चूहों ने बिल बना रखा था। बिल में पानी जाने के कारण रजबहा की दीवार फट गई थी। जिसके बाद सिंचाई विभाग की टीम ने मिट्टी के कट्टे लगा कर रजबहा को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था। मंगलवार रात को उसी जगह से रजबहा फिर टूट गया। किसानों ने सूचना सिंचाई विभाग अधिकारियों को दी और पानी को बंद करवाया। बुधवार की सुबह अधिकारी ने जेसीबी बुलाकर रजबहा की दीवार को मिट्टी लगवाकर ठीक करवाया। किसानों ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उन्हें फसल की बुवाई करनी है ऐसे में दीवार का स्थायी समाधान करवाया जाए ताकि आगे इस प्रकार की समस्या उनके सामने न आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed