फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain changed the weather, got relief from heat

Jind News: बारिश ने बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Mon, 26 May 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Rain changed the weather, got relief from heat
25जेएनडी21: अर्बन इस्टेट ​स्थित ढाबा पार्क में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव से बने तालाब
जींद। जिले में शनिवार रात तेज हवा के साथ हुई जोरदार बारिश ने जहां गर्मी से निजात दिलाई। बारिश के कारण शहरी इलाकों में काफी स्थानों पर जलभराव देखने को मिला। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। बरसात के कारण सीवरेज व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हुई है। नालों की सफाई नहीं होने के कारण कई काॅलोनियों में जलभराव रहा।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 41 प्रतिशत व हवा की गति 16 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। बीती रात जिले में औसतन 32 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश जींद में 67 एमएम बारिश दर्ज की गई। नरवाना में 27 एमएम, सफीदों मे छह एमएम, जुलाना में 51 एमएम, उचाना में पांच एमएम, पिल्लूखेड़ा में 48 एमएम, अलेवा में 20 एमएम बरिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में सात डिग्री व न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। बारिश के कारण शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। नरवाना रोड, पुराना बिजली घर, कृषि विभाग कार्यालय के सामने, बत्तख चौक, रानी तलाब, स्कीम नंबर पांच व छह, अर्बन एस्टेट, डिफेंस काॅलोनी समेत बाहरी इलाकों में बरसाती पानी जमा हो गया। रात को हुई बारिश ने बरसाती पानी निकासी के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है।
रात को हुई बारिश को फसलों के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। तापमान ज्यादा होने के कारण फसलों पर विपरित प्रभाव पड़ रहा था। तापमान ज्यादा होने के कारण फसलों के झुलसने का खतरा बना हुआ था। बारिश ने काफी हद तक पानी की पूर्ति को पूरा कर दिया है। बारिश ने झुलसा देने वाली गर्मी से भी राहत देने का काम किया है। बरसात के पानी की निकासी नहीं होने के कारण शहर की सड़के व पार्क जलमग्न रहे।

पहली ही बारिश में डूबी व्यवस्थाएं, जींद प्रशासन की खुली पोल

शहर में रात को हुई पहली ही बरसात ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी है। जगह-जगह जलभराव, सीवरेज का ओवरफ्लो और अंडरपास में भरे पानी ने साफ कर दिया कि मानसून से पहले न तो कोई सफाई हुई और न ही जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था। सीवरेज का गंदा पानी मकानों में बैक मार रहा है। तत्काल प्रभाव से पूरे शहर की सीवरेज लाइनों की सफाई करवाई जाए और अंडरपासों से पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए।
--राजकुमार गोयल समाजसेवी

नहीं हुई सफाई
डीसी ने लगभग दस दिन पहले नप व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर शहर में सीवरेज लाइन व नालों की सफाई के निर्देश दिए थे, लेकिन नालों व सीवरेज की सफाई नहीं होने के कारण लोगों को कालोनियों में परेशानी का सामना करना पड़ा।

पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम मे बदलाव आया है। बारिश फसलों के लिए फायदेमंद है। आकाश में बादल छाए रहने के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। तापमान में भी इजाफा होगा।

डाॅ. राजेश मौसम वैज्ञानिक

25जेएनडी21: अर्बन इस्टेट स्थित ढाबा पार्क में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव से बने तालाब

25जेएनडी21: अर्बन इस्टेट स्थित ढाबा पार्क में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव से बने तालाब

25जेएनडी21: अर्बन इस्टेट स्थित ढाबा पार्क में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव से बने तालाब

25जेएनडी21: अर्बन इस्टेट स्थित ढाबा पार्क में पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव से बने तालाब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed