फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rain brought relief from heat, temperature dropped

Jind News: बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत, तापमान में गिरावट

Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Aug 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat, temperature dropped
04जेएनडी19: स्कीम नंबर छह में बरसात के दौरान गली से गुजरती कार। संवाद - फोटो : मालगोदाम में बारिश में भीगती यूरिया।
जींद। जिले में सोमवार को सुबह ही आसमान में बादल छाए रहे जिससे दिनभर उमस बनी रही। शहर में शाम को जमकर बारिश हुई जिससने आमजन को गर्मी से राहत दिलवाई। यह बारिश फसलों को लिए फायदेमंद होगी। धान की रोपाई के बाद अभी बारिश की जरूरत है।
विज्ञापन

एक तरफ बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई वहीं दूसरी तरफ शहर में कई जगह जलभराव भी हुआ। रोहतक रोड पर बने अंडरपास में पानी भरा रहा, रेलवे रोड पर नहर के पास बारिश पानी जमा हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 80 प्रतिशत व हवा कि गति 08 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। आकाश में बादलों के छाने से आगामी एक सप्ताह तक बरसात की संभावना भी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों के लिए वरदान होगी बारिश
इस समय फसलों को बारिश की जरूरत है। अब बारिश से बाजरा, ग्वार, मूंग, नरमा, ज्वार और धान की फसल को काफी फायदा मिलेगा।
अगले पांच-छह दिन बारिश का संभावना
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच-छह दिन बारिश का दौर रहेगा। इसके चलते सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वीरवार को बारिश नहीं होगी लेकिन बादल छाए रहेंगे।

पांडू-पिंडारा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश ने बताया कि मानसून की सक्रियता से लगातार बरसात हो रही है। इससे किसानों की फसलों को बेहतर लाभ मिलेगा। इस सप्ताह में आगामी दिनों में भी बरसात होगी। इससे फसलों में आने वाली बीमारियों से बचाव भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed