फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Railways runs special train for devotees going to Amarnath

Jind News: रेलवे अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन

Tue, 09 Jul 2024 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 09 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Railways runs special train for devotees going to Amarnath
08जेएनडी44-जींद जंक्शन। संवाद
जींद। रेलवे अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा देने के लिए जबलपुर से वाया दिल्ली, जींद, कटरा तक अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह विशेष ट्रेन 15 जुलाई से 6 अगस्त तक चलेगी। इस समयावधि के दौरान कुल 8 फेरे लगाएगी। अमरनाथ यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे ने जबलपुर एवं श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला लिया है। हालांकि इस विशेष ट्रेन का ठहराव नरवाना और उचाना स्टेशन पर नहीं दिया गया है, लेकिन नरवाना और उचाना क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी जाने के लिए जींद से इस ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह विशेष ट्रेन जबलपुर से चलकर कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा छावनी, मथुरा जंक्शन, फरीदाबाद, शकूरबस्ती, रोहतक, जींद होते हुए जाखल जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां से लुधियाना जंक्शन, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी एवं शहीद कप्तान तुषार महाजन स्टेशन होते हुए 1583 किलोमीटर का सफर तय कर कटरा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01707 जबलपुर से 15 जुलाई से प्रत्येक सोमवार से पांच अगस्त तक और ट्रेन संख्या 01708 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रत्येक मंगलवार 16 जुलाई से छह अगस्त तक आठ फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

यात्री गौरव, मुरली, अनिल कुमार, राजेश, दिनेश शर्मा, सतबीर का कहना था कि फिलहाल जम्मू कटरा जाने के लिए एक ही ट्रेन है जो कि रात के समय कटरा की तरफ रवाना होती है लेकिन 01707-08 नंबर ट्रेन चलने के बाद यात्रियों को एक ओर ट्रेन मिल जाएगी। इसका फायदा सबसे ज्यादा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को होगा, क्योंकि उचाना, नरवाना और जींद क्षेत्र से हर महीने काफी समय में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा जाते हैं। ट्रेन संबंधी सूचना रेलवे की साइट पर डाली गई है ताकि यात्री अपनी सुविधा अनुसार टिकट की बुकिंग करवा कर यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने जबलपुर से वाया दिल्ली, जींद वाया कटरा तक अमरनाथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह विशेष ट्रेन 15 जुलाई से छह अगस्त तक चलेगी। इस समयावधि के दौरान कुल आठ फेरे लगाएगी। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद।

08जेएनडी44-जींद जंक्शन। संवाद

08जेएनडी44-जींद जंक्शन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed