फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Railways busy replacing faulty forks, trains have been sluggish for eight months

Jind News: खराब कांटों को बदलने में जुटा रेलवे, आठ माह से रेंगकर गुजर रहीं ट्रेन

Sat, 22 Nov 2025 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Railways busy replacing faulty forks, trains have been sluggish for eight months
22जेएनडी21: दबलैन रेलवे फाटक पर कांटे बदलने का चल रहा कार्य। संवाद।
नरवाना। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर स्थित दबलैन रेलवे फाटक पर खराब कांटों की वजह से पिछले आठ माह से ट्रेनें रेंगकर गुजर रहीं हैं। कांटे खराब होने से ट्रेनों को सुरक्षा की दृष्टि से महज पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से निकाला जा रहा है। ट्रेनें 15 से 20 मिनट की तक देरी से पहुंच रही हैं। रेलवे विभाग अब खराब कांटों को बदलने में जुट गया है। पिछले कई दिनों से अलग अलग दिन ब्लॉक लेकर साइट पर कार्य चल रहा है और कई कांटे बदले जा चुके हैं।
विज्ञापन

नरवाना स्टेशन अधीक्षक रणधीर सिंह का कहना है कि खराब कांटों को बदलने का कार्य चल रहा है और जल्द ही समस्या से निजात मिल जाएगी। विभाग को लगातार इस मुद्दे से अवगत कराया जा रहा था। इसके बाद अब मरम्मत और बदलाव का काम तेज किया गया है। तकनीकी दिक्कत का सबसे ज्यादा असर रोजाना सफर करने वाले कर्मचारियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह के समय बठिंडा की ओर से आने वाली सभी ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। नरवाना, उचाना से जींद, रोहतक की तरफ जाने वाले सरकारी व गैर-सरकारी कर्मचारी हर दिन समय पर दफ्तर पहुंचने में परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाने वाली 14024 दिल्ली मेमू एक्सप्रेस प्रतिदिन करीब 15 मिनट लेट पहुंच रही है। 20424 पातालकोट एक्सप्रेस के लेट होने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। यात्रियों की नजरें रेलवे पर टिकी हैं कि कब तक दबलैन फाटक की यह तकनीकी बीमारी पूरी तरह खत्म होगी और ट्रेनों की रफ्तार पटरी पर लौटेगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed