फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Railway workers demonstrated against five-point demands

Jind News: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रेल कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Feb 2025 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Railway workers demonstrated against five-point demands
10जेएनडी15-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते एनआरएमयू शाखा सदस्य। स्रोत यूनियन
जींद। एनआरएमयू शाखा ने कर्मचारियों के पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जंक्शन पर प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सचिव मेहर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय नई दिल्ली के सामने 15 जनवरी से प्रत्येक कार्य दिवस पर धरना दिया जा रहा है, क्योंकि प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों को भी पूरा नहीं कर रहा है। कर्मचारियों को प्रोटेक्टिव गियर उपलब्ध नहीं करवाए जा रहे हैं, जिससे उनकी जान का जोखिम को कम किया जा सके।
विज्ञापन

मेहर सिंह ने बताया कि कर्मचारियों से कुछ अधिकारी अपने घर, दफ्तरों पर कार्य करवा रहे हैं, जिससे अन्य कर्मचारियों पर उनके काम का बोझ भी बढ़ रहा है। ट्रैकमैन के लिए लैटरल इंडक्शन को लागू नहीं किया जा रहा है, ताकि ट्रैकमैन को भी पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि फिलहाल ही कुछ समय पहले मानसा सेक्शन के चार साथियों पर 14/2 का प्रयोग कर उन्हें रेल सेवा से बाहर किया गया है, जिसको यूनियन ने बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

कैरिज एंड वैगन विभाग के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता अमित गुप्ता के पदोन्नति होने पर कर्मचारियों को ट्रांसफर कर उन्हें घर से बेघर करने का काम किया जा रहा है, जिसका यूनियन विरोध करती है। यदि रेल प्रशासन इन पांच सूत्रीय मांगों को नहीं मानता है तो प्रदर्शन और विकराल रूप धारण करेगा। जब भी कोई अधिकारी जींद जंक्शन के निरीक्षण के लिए आएगा तो शाखा की ओर से काले झंडे दिखाकर उनका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर शाखा उपप्रधान ओमप्रकाश, समर सिंह, रणवीर सिंह, कुलदीप मल्होत्रा, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, बबीता, अनिता, पूनम मीणा, कौशल्या और पूजा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed