{"_id":"66197cf764ef56f3500ed87c","slug":"railway-gateman-will-do-duty-for-8-hours-not-12-jind-news-c-199-1-sroh1006-115629-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 12 नहीं 8 घंटे ड्यूटी करेंगे रेलवे गेटमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 12 नहीं 8 घंटे ड्यूटी करेंगे रेलवे गेटमैन
Fri, 12 Apr 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
जींद। रेलवे गेटमैन को अब 12 के बजाय आठ घंटे ड्यूटी करनी होगी। उनको सप्ताह में दो विश्राम भी मिलेगा। रेलवे के इस फैसले पर ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनेर यूनियन ने खुशी जताई है।
जिला शाखा के सचिव सुभाष सरोहा और अध्यक्ष मनोज हुड्डा ने बताया कि 19 महीने से लगातार उप मुख्य श्रम आयुक्त नई दिल्ली से समझौता अधिकारी डॉ. आरजी मीणा के प्रयासों से ट्रैक मेंटेनर की सभी मांगों को पूरा करवाने का कार्य किया है। 9 अप्रैल को 9 मांगों पर समझौता अधिकारी, रेलवे बोर्ड के अधिकारी, उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस और डीआरएम कार्यालय के अधिकारियों के साथ बातचीत हुई थी। बड़ौदा हाउस में शामिल हुए उपमुख्य सामग्री प्रबंधक संदीप कुमार एवं मुख्य ट्रैक अभियंता के अलावा रेलवे बोर्ड के निर्णायक अधिकारियों से विचार-विमर्श के बाद यह तय हुआ कि सामग्री संबंधी कार्य में पूरे सिस्टम का केंद्रीकरण किया जा चुका है और जल्द पूरे भारत में सभी फाटकवालों को सप्ताह में एक साथ दो विश्राम सहित सभी सेफ्टी गियर की आपूर्ति एक मई तक नियमानुसार लागू कर दी जाएगी। इसके अलावा ट्रैकमैन के बकाया सभी उपरोक्त सेफ्टी की चीजों का लाभ समय पर दे दिया जाएगा। इससे रेलवे में कार्यरत चार लाख ट्रैकमैन का लाभ होगा।