फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Rail traffic affected by fog; 11 trains, including the Awadh-Assam Express, arrived late at the railway junction.

Jind News: कोहरे में रेल यातायात प्रभावित, अवध-असम समेत 11 ट्रेनें देरी से रेलवे जक्शन पहुंची

Thu, 15 Jan 2026 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rail traffic affected by fog; 11 trains, including the Awadh-Assam Express, arrived late at the railway junction.
15जेएनडी22-रेलवे जंक्शन पर बुधवार रात को छाई धुंध। संवाद
जींद। जिले में एक बार फिर घनी धुंध व कोहरे ने रेल यातायात को प्रभावित कर दिया। धुंध के कारण दृश्यता 20 मीटर से कम रही जिसका सीधा असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा।
विज्ञापन

अवध-असम एक्सप्रेस समेत 11 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से रेलवे जक्शन पर पहुंचीं। ठंड में यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह के समय धुंध इतनी घनी थी कि कई जगहों पर दृश्यता 20 मीटर से कम थी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति कम रखनी पड़ी जिससे ट्रेनों के संचालन में देरी हुई। लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी धुंध का असर साफ दिखाई दिया।
अवध-असम एक्सप्रेस, जींद-जाखल पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-दिल्ली डीएमयू, पतालकोट एक्सप्रेस, इंटरसिटी सुपरपास्ट, कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर, हिसार-जींद पैसेंजर, उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, शरबत दा भला, बठिंडा सुपरफास्ट व श्रीगंगानगर इंटरसिटी देरी से रेलवे जक्शन पहुंचीं।

ट्रेन संख्या-नाम-लेट
54036-जींद-दिल्ली पैसेंजर-30 मिनट
14024-कुरुक्षेत्र डीएमयू-35 मिनट
20424-पतालकोट एक्सप्रेस-56 मिनट
12482-श्रीगंगानगर इंटरसिटी-01:08 घंटे
54037-कुरुक्षेत्र-जींद पैसेंजर-02:30 घंटे
54044-हिसार-जींद पैसेंजर-01.23 घंटे
20990-उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस-02:15 मिनट
20423-पतालकोट एक्सप्रेस-09 घंटे
22479-शरबत दा भला-02:22 घंटे
20409-दिल्ली-बठिंडा सुपरफास्ट-01:10 घंटे
12481-श्रीगंगानगर इंटरसिटी-02:10 घंटे
वर्जन
धुंध के कारण कई ट्रेनों पर असर पड़ा है। इसके कारण 12 ट्रेन निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। ट्रेनों के देरी से आने के कारण यात्रियों को परेशान होना स्वभाविक है। -जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article