फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raid in CIA for arrest of kingpin Ashok for leaking question paper in Delhi court examination

दिल्ली अदालत की परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करवाने के सरगना अशोक की गिरफ्तारी के लिए सीआईए मे छापे मारे

Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raid in CIA for arrest of kingpin Ashok for leaking question paper in Delhi court examination
दिल्ली अदालत की परीक्षा में प्रश्नपत्र हल करवाते पकड़े गए दो आरोपियों को पांच दिन के रिमांड पर लेने के बाद मुख्य सरगना अशोक की गिरफ्तार के लिए पांच टीम छापा मार रही हैं। इसमें चार टीम सीआईए व एक टीम उचाना थाना पुलिस की है। सीआईए की टीम मुख्य सरगना अशोक तक पहुंचने के लिए उसके सभी ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सोमवार को सीआईए की टीम ने दिल्ली, फतेहाबाद, बरवाला, बहादुरगढ़, उकलाना समेत सभी ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करवाने व परीक्षार्थियों तक आंसर की को ब्लूटुथ के माध्यम से पहुंचाने के आरोपी अशोक का सुराग नहीं लगा। इस मामले में पकड़े गए दोनों आरोपियों द्वारा बताए गए ठिकानों तथा अशोक की लोकेशन के आधार पर सीआईए की टीम काम कर रही है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के बाद ही पुलिस परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक करवाने तथा इसमें कौन लोग शामिल हैं, गिरोह का जाल कितने प्रदेशों में फैला है, अब तक कितने परीक्षार्थियों तक कितनी परीक्षाओं में आरोपी ने प्रश्नपत्र हल करवाकर पहुंचाए हैं। इसके अलावा किन लोगों से कितने रुपये परीक्षा के लिए हैं। यह सब जानकारी अशोक की गिरफ्तारी के बाद ही सामने आएगी।
विज्ञापन

पांच ठिकानों पर छापे मारे
अशोक को पकड़ने के लिए सीआईए तथा उचाना थाना पुलिस की पांच टीम काम कर रही है। इन टीमों ने सोमवार को दिल्ली व हरियाणा के विभिन्न स्थानों पर पांच शहरों में अशोक की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे, लेकिन अभी तक अशोक का कोई सुराग नहीं लगा। अशोक को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए टीम के प्रयास जारी हैं। मनोज वर्मा, सीआईए इंचार्ज, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed