फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Raid by Chief Minister's Flying Squad: 498 loan applications received, benefit given to only 32 people

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का छापा : लोन के मिले 498 आवेदन, लाभ मात्र 32 लोगों को दिया

Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Raid by Chief Minister's Flying Squad: 498 loan applications received, benefit given to only 32 people
08जेएनडी16-कार्यालय में कागजातों की जांच करते हुए मुख्यमंत्री उडऩदस्ता के सदस्य। संवाद - फोटो : घटना के बाद ट्रेन रुकने पर सिपाही से धक्का-मुक्की करते यात्री। स्रोत: वीडियो ग्रैब
जींद। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मंगलवार को हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त व विकास निगम कार्यालय पर छापेमारी की। इस दौरान कार्यालय में काफी खामियां मिली, जिनमें 498 लोगों की लोन की फाइल आई हुई थी, उनमें से केवल 51 आवेदन ही मंजूर किए हुए थे। इसके अलावा 21 आवेदन ऐसे मिले, जिनको रिकॉर्ड में भी नहीं चढ़ाया गया था। टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन


हरियाणा अनुसूचित जाती वित्त व विकास निगम कार्यालय में सरकार की 74 योजनाओं का लाभ दिया जाता है। जो परिवार बीपीएल है या इनकम 1.80 से कम है उन्हीं लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाता है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को शिकायत मिली थी कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। छापेमारी के लिए जिला कल्याण विभाग अधिकारी नरेंद्र सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके बाद डीएसपी पवन के नेतृत्व में उड़नदस्ते ने कार्यालय पर दस्तक दी। टीम ने कार्यालय में सभी कागजों की जांच की और रिकाॅर्ड कब्जे में ले लिया और उसे खंगाला। छानबीन में सामने आया कि विभाग की विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत गरीब लोगों को 72 तरह के लोन दिलाए जाते हैं ताकि वे लोग अपना जीवनयापन कर सकें। जांच में सामने आया कि विभाग को 498 आवेदन मिले थे, जिसमें से केवल 51 आवेदन मंजूर हुए। लाभ महज 32 लोगों को मिला। 19 आवेदकों को लोन तो मंजूर हुआ, लेकिन बजट नहीं मिला। 366 आवेदन पेंडिंग पाए गए। 81 आवेदनों को रद्द कर दिया गया। जबकि 21 आवेदन ऐसे मिले, जिनको रिकाॅर्ड में नहीं चढ़ाया गया था और काफी समय से धूल फांक रहे थे। टीम ने विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है।
विज्ञापन




छापेमारी में जो खामियां मिली है, उनके आधार पर रिपोर्ट तलब करके उच्च कार्यालय को भेज दी गई है। उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।

--पवन कुमार, डीएसपी, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed