{"_id":"69a09208f2af8ff02d0f16bf","slug":"rahul-and-kaafi-top-the-1500m-race-jind-news-c-199-1-jnd1010-149121-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 1500 मीटर दौड़ में राहुल और काफी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 1500 मीटर दौड़ में राहुल और काफी अव्वल
Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
26जेएनडी15: दौड़ लगाते हुए खिलाड़ी। संवाद।
नरवाना। केएम राजकीय कॉलेज में वीरवार को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। आयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. मेजर सुरेंद्र कुमार के निर्देशन में किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर केहरा सिंह और प्रोफेसर लाल सिंह मौजूद रहे।
प्रतियोगिता संयोजक प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुरुष 1500 मीटर दौड़ में राहुल ने पहला, अक्षय ने दूसरा और मनप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में काफी प्रथम, आरती द्वितीय और रिंकी तृतीय रहीं। हैमर थ्रो महिला वर्ग में अंशिका प्रथम, काफी द्वितीय और आरती तृतीय स्थान पर रहीं। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में अक्षय प्रथम, राहुल द्वितीय और हमीद तृतीय रहे।
डिस्कस थ्रो पुरुष वर्ग में हमीद प्रथम, नितिन द्वितीय और नीतिन (बीए प्रथम वर्ष) तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में ऋतु प्रथम, काफी द्वितीय और आरती तृतीय रहीं।.महिला 400 मीटर दौड़ में काफी ने पहला, अंजलि ने दूसरा और रिंपी ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष 400 मीटर दौड़ में सचिन प्रथम, अक्षय द्वितीय और मनप्रीत तृतीय रहे। 200 मीटर महिला वर्ग में काफी प्रथम, अंजलि द्वितीय और रिंपी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
लांग जंप पुरुष वर्ग में अक्षय प्रथम, प्रिंस शर्मा द्वितीय और नीतिन तृतीय रहे। महिला वर्ग में काफी ने पहला, रिंपी ने दूसरा और अंशिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट महिला वर्ग में काफी प्रथम, गुरमीत द्वितीय और अंशिका तृतीय रहीं। पुरुष वर्ग में नितिन प्रथम, प्रिंस द्वितीय और राहुल तृतीय रहे। हाई जंप महिला वर्ग में काफी प्रथम, अंजलि द्वितीय और आरती तृतीय रहीं। पुरुष 200 मीटर दौड़ में अक्षय प्रथम, राहुल द्वितीय और मनप्रीत तृतीय स्थान पर रहे।
इस मौके पर प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि व्यक्तित्व में टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों का भी विकास करते हैं।
कार्यक्रम का मंच संचालन प्रोफेसर जगबीर दूहन और राजेश श्योकंद ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफेसर राजवीर नैन, सज्जन कुमार और परमेंद्र सिंह ने निभाई। रिकॉर्ड कीपिंग का कार्य प्रोफेसर आरती शर्मा ने संभाला। एथलीट कोच वेद प्रकाश और कपूर सिंह का भी विशेष योगदान रहा।