Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   rage among women for killing after veterinary doctor rape

पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या से महिलाओं में रोष

Mon, 02 Dec 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
rage among women  for killing after veterinary doctor rape
तेलगांना के हैदराबाद की पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या करने पर महिला में रोष पाया जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि इस तरह से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के कारण उनका घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इन घटनाओं से निपटने के लिए समाज की प्रत्येेक महिला को आगे आना चाहिए। महिलाएं जब तक खुद इस तरह के दरिंदों के खिलाफ कड़े रुख में आवाज नहीं उठाएंगी, तब तक इस तरह की अमानवीय घटनाएं महिलाओं के साथ कम नहीं होगी। अमर उजाला की परिचर्चा में महिलाओं व विश्वविद्यालय की छात्राओं ने यह बात कहते हुए कहा कि आज अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सरकार कुछ काम नहीं कर रही। इनसे निपटने के लिए प्रत्येक महिला को फूलन देवी बनना होगा। महिलाओं ने कहा कि आज ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, चोरी और मारपीट की घटना नहीं घटती हो। इनसे निपटने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे दरिंदों को शीघ्र हो फांसी
इस तरह के दरिंदों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। इन सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इनको शीघ्र ही फांसी की सजा देनी चाहिए, ताकि समाज में इस तरह की हरकत करने की कोई भी व्यक्ति सोच नहीं सके। इस तरह की मानसिकता के लोग समाज के अंदर कलंक हैं। इन सभी आरोपियों को कड़ी सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए- नीलम देवी
विज्ञापन

आज समाज में नहीं नारी जाति सुरक्षित
आज समाज में कुछ ही भेड़ियों के कारण नारी जाति का घर से बाहर निकलना बंद हो गया है। तेलंगाना में जो घटना घटी है उसकी कल्पना करने से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज नारी जाति पर लगातार घोर अत्याचार बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए कड़ी कानून व्यवस्था की जरूरत है। समाज में इस तरह की घटना को वारदात देने वाले लोगों को फांसी से कम सजा का प्रावधान नहीं होना चाहिए- बिमला पूनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था कमजोर होने का खामियाजा भुगत रही बेटियां
देश में कानून व्यवस्था लचर होने का खामियाजा बेटियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रत्येक दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। दोषियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। इन तरह के दरिंदों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर एक सप्ताह के अंदर ही सरेआम फांसी की सजा देनी चाहिए। आज समाज में नौकरी पेशा करने वाली महिलाओं को घर से निकलना मुश्किल बना हुआ है। इसका कारण समाज में इस तरह के भेड़ियों का जमा होना है-मीना मलिक
कमजोर कानून इसके लिए जिम्मेदार
इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों को कई वर्षों तक सजा नहीं हो पाना व शिकायत के तुरंत बाद पुलिस का मौक पर नहीं पहुंचना ही अपराधियों के हौसले बुलंद करता है। बेटियों पर होने वाले इस तरह के अत्याचार की जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की है। यह पीड़ा एक औरत अच्छे से समझ सकती है। हर दिन घर से बेटियां बाहर जाती हैं तो जब तक वह वापस नहीं लौटती तब तक अभिभावकों को चिंता बनी रहती है। आज ऐसा कोई दिन नहीं ढलता जिस दिन बेटियां इस तरह के दरिंदों की शिकार नहीं होती। सभी हत्यारों को सरेआम मौत के घाट उतारना चाहिए।
डॉ. स्नेह अहलावत
पशु चिकित्सक की हत्या आहत करने वाली
पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद हत्या से समाज काफी आहत है। ऐसे घटनाओं से महिलाओं में भय का माहौल बना हुआ। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वह ऐसे आरोपियों को फांसी जैसी कड़ी सजा सुनाए, जिससे ऐसी घटनाओं पर रोक लगे-सुगंधा
ऐसी घटनाओं से रह जाते हैं महिलाओं के सपने अधूरे
दुष्कर्म जैसी घटनाओं के कारण ही माता-पिता अपनी बेटियों को घर से बाहर भेजने से कतराते हैं। समाज में बदलाव जरूर आया है। पहले की अपेक्षा अभिभावकों ने बेटियों को भी बेटों के समान शिक्षा व खेलकूद के अधिकार दिए हैं। बेटियां भी अपने क्षेत्र में कामयाब हो रही हैं, चाहे व शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का। बेटियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है। ऐसी घटनाओं से फिर से महिलाओं के सपनों पर रोक लगती है। अभिभावक बेटियों को घर से बाहर भेजने में कतराते हैं-ममता
कड़ी सजा दी जाए
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कानून बनने चाहिए। जिससे महिलाएं प्रताड़ित होने पर अपनी आवाज उठा सकें। हर साल लाखों महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसी घटनाएं घटती हैं। पता नहीं कितने केस अभी पेंडिंग पड़े हैं। ऐसा कानून बनाना चाहिए कि आरोपी को जल्द सजा मिले और पीड़ित महिला को न्याय। तभी ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकती है-मनीता
कैंडल मार्च निकालना ही समाधान नहीं
दुष्कर्म की घटनाओं पर समाज में रोष फैलता है। महिलाएं हर समय डर के माहौल में अपना जीवन जीती हैं। कहने को तो महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून बने हुए हैं, लेकिन उनको समय पर न्याय नहीं मिल पाता। ऐसी कई घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिस पर समाज के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। ऐसे दरिंदों के लिए तो फांसी की सजा का प्रावधान होना चाहिए-रानू
फिर से महिलाएं घर में हुई कैद
ऐसी घटनाओं के चलते महिलाएं फिर से घर में कैद हो गई हैं। महिलाओं को घर से बाहर जाने पर प्रतिबंधित किया जाने लगा है। महिलाएं पहले भी प्रताड़ित होती थीं और आज भी प्रताड़ित हो रही हैं। सालों साल घरेलू हिंसा व दुष्कर्म जैसे केस अदालत में चलते रहते हैं। महिलाओं को न्याय नहीं मिल पा रहा है। पुरुषों को हर जगह जाने की आजादी है तो महिलाओं को क्यों नहीं- सुषमा

जिंदा जलाया जाए
पशु चिकित्सक को जिस तरह आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद जलाया था, ऐसे ही उन्हें भी समाज के सामने जिंदा जलाया जाना चाहिए। तभी आरोपियों में डर का माहौल होगा। तभी गंदी सोच वाले पुरुष महिलाओं को प्रताड़ित करना बंद करेंगे और दुष्कर्म जैसी घटनाओं पर रोक लगेगी। ऐसे में कानून व्यवस्था को और भी कठोर होने की जरूरत है-शकुंतला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed