फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Pushpa became an inspiration and showed the path to self-reliance.

Jind News: पुष्पा बनीं प्रेरणा, आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

Sat, 01 Nov 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 01 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pushpa became an inspiration and showed the path to self-reliance.
31जेएनडी16: पुष्पा देवी। - फोटो : katra news
नरवाना। कहते हैं कि अगर इरादे मजबूत हों तो हालात कभी बाधा नहीं बनते। यही साबित कर दिखाया है दबलैन गांव की पुष्पा देवी ने, जो आज हजारों महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और संघर्ष की मिसाल बन चुकी हैं।
विज्ञापन

गीता स्वयं सहायता समूह के माध्यम से वह महिलाओं को रोजगार से जोड़ रही हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में कार्य कर रही हैं। गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली पुष्पा देवी ने अपनी मेहनत और लगन से खुद का जीवन संवारा और अब दूसरों की जिंदगी बदलने का जिम्मा उठा लिया है।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र, सच्चा खेड़ा में बतौर ट्रेनर कार्य करते हुए महिलाओं को सेनेटरी पैड बनाना, सिलाई मशीन चलाना, ब्यूटी पार्लर का काम, अचार और मुरब्बा तैयार करना जैसे प्रशिक्षण देती हैं। पुष्पा देवी के मार्गदर्शन में अब तक करीब 90 महिलाएं सिलाई मशीन का प्रशिक्षण लेकर अपना खुद का रोजगार शुरू कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुष्पा देवी केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं रहीं उन्होंने समाज सेवा को भी अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। उन्होंने अब तक आठ से नौ गरीब परिवारों की बेटियों की शादियां करवाईं। उसका सारा खर्च खुद वहन करती है।
वहीं कई ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं हैं या जिनके पास आर्थिक साधन नहीं हैं, उनकी स्कूल फीस भरने में भी मदद की है।
पुष्पा देवी ने बताया कि उनकी मदद से पढ़कर एक बच्चा अब पॉलिटेक्निक करके प्रोफेसर बन चुका है। यह उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed