फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Punjab government bought thermal power plant, these people are selling it: Mann

पंजाब सरकार ने थर्मल पॉवर प्लांट खरीदा, यह लोग बेचते जा रहे : मान

Sun, 28 Jan 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Punjab government bought thermal power plant, these people are selling it: Mann
बदलाव जनसभा में पहुंचने के बाद लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान। संवा
जींद। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने घाटे में चल रहे एक थर्मल पॉवर प्लांट को खरीदा है और उससे मुनाफा कमाया जाएगा, यह लोग तो फायदे में चल रहे प्लांटों को अपने दोस्तों को बेच रहे हैं। पंजाब सरकार अब तक 42 हजार युवाओं को नौकरी दे चुकी है। भविष्य में और अधिक नौकरियां दी जाएंगी। लोगों को 24 घंटे बिजली मिल रही है और उनके बिल शून्य आ रहे हैं। ऐसा हरियाणा में भी हो सकता है, लेकिन उसके लिए सरकार बदलनी होगी। भगवंत मान ने कहा कि आप ने पंजाब में 42 हजार बच्चों को सरकारी नौकरी दी हैं। यह सभी नौकरियां बिना सिफारिश के लगी हैं। नौकरी के लिए सरकार से उम्मीदवारों का दरवाजा खटखटाती है। उन्हें रुपये की कोई कमी नहीं है। उनके साथी कलाकार अच्छा रुपया कमा रहे हैं लेकिन आम आदमी पार्टी को अपने काम के बूते ही पंजाब में 92 सीटें मिली हैं। पंजाब में 664 आम आदमी क्लीनिक बन चुके हैं, 125 तैयार हैं।
विज्ञापन

देश में सबसे बड़ा संगठन आप का
केजरीवाल ने कहा कि आज देश में सबसे बड़ा संगठन आप का है। गांवस्तर तक आप ने अपने पदाधिकारी खड़े किए हैं। हरियाणा में सवा लाख पदाधिकारी बनाए गए हैं। यह सब केवल छह महीने में किया गया है। इससे बड़ा संगठन किसी भी पार्टी का नहीं है।
विज्ञापन

75 साल में सभी पार्टियों ने अपना घर भरा
केजरीवाल ने कहा कि 75 साल के दौरान सभी पार्टियों ने अपने घर-घर भरने के अलावा कोई काम नहीं किया। आप को राजनीति की भूख नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मेरी डिग्री और काम असली
उन्होंने कहा कि कुछ लोग फर्जी डिग्री दिखाते हैं। मेरी डिग्री और काम असली है। कुछ लोग डिग्री दिखाने के नाम पर टालमटोल करते हैं। अगर कोई मेरी डिग्री देखना चाहे तो कभी भी देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed