फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public will give full account of BJP in assembly elections: Deependra

विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरा हिसाब कर देगी जनता : दीपेंद्र

Sun, 21 Jul 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Public will give full account of BJP in assembly elections: Deependra
जींद। हरियाणा मांगे हिसाब के तहत रोहतक क्षेत्र के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शनिवार को पैदल यात्रा निकाली। डीआरडीए के सामने से शुरू हुई यात्रा रानी तालाब, फव्वारा चौक, रामराय गेट से होती हुई झांझ गेट पर पहुंची। यहां पर जनसभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का पूरा हिसाब कर देगी। जिस प्रकार जनता में जोश है उससे लगता है कि चुनाव में भाजपा हरियाणा से गायब हो जाएगी। पिछले दस सालों से भाजपा ने लोगों को बहुत रुलाया है। अब उनका हिसाब-किताब करने का समय आ गया है। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय जनता में जो जोश था, इस समय यह कई गुना दिखाई दे रहा है। यात्रा के दौरान हर कोई दीपेंद्र हुड्डा से हाथ मिलाने के लिए बेताब नजर आया। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी, बलजीत रेढू, पवन गर्ग, प्रदीप गिल, प्रमोद सहवाग, धर्मेंद्र ढुल, नवीन सांगवान व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा 10 रुपये की घोषणा करती है, काम चवन्नी में चलाती है
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार 10 रुपये की घोषणा करती है और काम चवन्नी में चलाती है। यह केवल घोषणाओं की सरकार है। धरातल पर आज तक कोई काम नहीं हुआ। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक सरकारी अस्पतालों में ही डॉक्टर उपलब्ध नहीं करवा पाई है तो ऐसे में मेडिकल कॉलेज कैसे चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed