फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public relations campaign launched for the success of Vaishya Sankalp Rally

Jind News: वैश्य संकल्प रैली की सफलता के लिए चलाया जनसंपर्क अभियान

Sun, 17 Sep 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 17 Sep 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Public relations campaign launched for the success of Vaishya Sankalp Rally
16जेएनडी09: जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से मिलते हुए महाबीर कंप्यूटर। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। एक अक्तूबर को आयोजित होने वाली वैश्य संकल्प रैली में रिकार्ड भीड़ जुटेगी। यह रैली अग्रवाल समाज के लिए संजीवनी का काम करेगी। यह रैली अग्रवाल समाज की राजनीति में हिस्सेदारी के लिए अहम होगी। रैली की सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया गया है। ये बातें अग्रोहा विकास ट्रस्ट के प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर कंप्यूटर ने कही।
रैली की तैयारियों को लेकर कृष्णा काॅलोनी, महादेव धर्मशाला, सफीदों रोड में फर्नीचर एसोसिएशन की ओर से बैठक की गई। अग्रवाल विकास ट्रस्ट के प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने कहा कि यह रैली अग्रवाल समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी को नई दिशा देगी। इस रैली में अग्रवाल समाज के सभी पार्टियों के वर्तमान विधायक, वर्तमान मंत्री व कांग्रेस पार्टी के पूर्व रेलमंत्री पवन बंसल व आम आदमी पार्टी के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के स्पीकर ओम बिरला भी पहुंच सकते हैं। वैश्य संकल्प रैली अग्रवाल समाज को नई ताकत देगी और इस रैली से यह संदेश दिया जाएगा कि अग्रवाल समाज को राजनीति में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दी जानी चाहिए। हरियाणा प्रदेश में कम से कम 25 विधानसभा की टिकट तथा लोकसभा में प्रत्येक प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा टिकटें मिले।
विज्ञापन

महावीर कंप्यूटर ने बताया कि बाइक चेतना यात्रा 15 सितंबर को पंचकूला से शुरू हो चुकी है। बाइक चेतना यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी। वैश्य संकल्प रैली को कामयाब बनाने के लिए पूरे प्रदेश में अग्रवाल समाज के लोगों को निमंत्रण देगी। 23 सितंबर को जींद में यात्रा प्रदेश करेगी। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि एक अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती पर इस रैली का आयोजन हुआ और दो दिन पहले शहर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। इस अवसर पर अग्रवाल विकास ट्रस्ट के जिला प्रधान आईडी गोयल, अग्रवाल विकास ट्रस्ट के नगर प्रधान अशोक गोयल, वैश्य महासम्म्मेलन के जिला प्रधान सियाराम गोयल, डॉ. डीपी जैन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed