फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public meetings were held in the villages to invite people to join the strike.

Jind News: गांवों में जनसभाएं कर हड़ताल में शामिल होने का निमंत्रण दिया

Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Public meetings were held in the villages to invite people to join the strike.
02जेएनडी16: किलाजफरगढ़ गांव में जनसपंर्क अ​भियान के तहत मनरेगा मजदूरों को जागरूक करते हुए। स्र
जींद। 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर जुलाना के पौली गांव से पैदल जत्था सीटू जिला अध्यक्ष कॉमरेड रमेश चंद्र के नेतृत्व में शुरू किया गया। यह किलाजफरगढ, हथवाला और बुढ़ा खेड़ा में पहुंचा और जनसभाएं कर हड़ताल में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

कॉमरेड रमेश चंद्र ने बताया कि बीजेपी सरकार की ओर से नवंबर में पारित किए गए चार लेबर कोड्स को रद्द करवाने, मनरेगा की बहाली न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये लागू करवाने, पक्की नौकरी, श्रम कानूनों की बहाली, निर्माण मजदूरों के पंजीकरण की बहाली के लिए होने वाली 12 फरवरी की हड़ताल को जुलाना में कामयाब बनाने के लिए यह जत्था चलाया गया है।
विज्ञापन

मजदूर नेताओं ने बताया कि बीजेपी सरकार ने पिछले 11 वर्षों में मेहनतकश जनता का रोजगार छीना है। बीजेपी मनरेगा को पूरी तरह से खत्म करके विकसित भारत-जी राम जी ले आई। इससे मनरेगा में मिले मजदूरों का अधिकारों को ही खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर सुरेश करसोला, सूरजभान खरेंटी, सुभाष पांचाल, दीनदयाल, किसान नेता वेद अलेवा, रिटायर्ड कर्मचारी नेता ईश्वर ठाकुर, आनंद, राजपाल, पवन कुमार, धर्मा, महिला नेत्री नूतन प्रकाश मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed