{"_id":"5de4081b8ebc3e54ea681aa0","slug":"public-health-departments-office-becomes-a-drinking-ground-jind-news-rtk5302890168","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय बना शराब पीने का अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय बना शराब पीने का अड्डा
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पूरी तरह से शराब का अड्डा बन चुका है। इसमें एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में शराब की खाली बोतलें पानी के बनाए गए हौद में जमा हैं। इनकी संख्या को देखकर यह लगता है कि यह जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय नहीं शराब का ठेका है। शराब का अड्डा जनस्वास्थ्य विभाग में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के पीछे बने गोदाम में व जनस्वास्थ्य विभाग की लैब के ठीक पीछे है।
इससे साफ है कि जनस्वास्थ्य विभाग में काम कम और शराब का सेवन ज्यादा होता है। जन स्वास्थ्य विभाग में विभाग के कर्मचारियों के शराब पीने की शिकायत पहले भी कई बार मिल चुकी थी। इसके बावजूद रविवार को छुट्टी के दिन अमर उजाला टीम ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के पीछे बने गोदाम, जिसकी दीवार कार्यकारी अभियंता कार्यालय से लगती है का मुआयना किया तो वहां पर शराब की सैकड़ों खाली बोतलें मिलीं। जिनकी गिनती करना भी आसान नहीं था। शराब पीकर इन बोतलों को डालने के लिए एक हौद इस्तेमाल की जा रही है। इस हौद में इतना गंदा पानी भरा है कि इसके किनारे पर खड़े होने पर दुर्गंध आती है। इस हौद के ऊपरी भाग पर पानी में एक या दो नहीं बल्कि सैकड़ों शराब के अलग-अलग ब्रांडों की बोतलें तैर रही हैं। इससे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ही संदेह के घेरे में आते हैं। हालांकि जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में रात में ड्यूटी देने के लिए चौकीदार भी नियुक्त किया गया है। इससे यह तो साफ है कि यहां पर एक या दो व्यक्ति ही शराब का सेवन नहीं करते बल्कि यहां पर ज्यादा संख्या में शराब का सेवन किया जाता है।
कार्यालय परिसर में शराब की बोतलों की होगी जांच
जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में पड़ी खाली बोतलें कहां से आई हैं। कार्यालय में कौन शराब का सेवन करता है। इसकी जांच की जाएगी। इसमें जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-परमजीत एसई जनस्वास्थ्य विभाग जींद।