फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Public fed up with broken Jain temple road

Jind News: टूटे जैन मंदिर रोड से तंग आई जनता

Fri, 15 Nov 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 15 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Public fed up with broken Jain temple road
सफीदों। नगर के जैन मंदिर रोड के टूटने की वजह से यहां की जनता परेशान हो चुकी है। लोग इस मार्ग को दुरुस्त करवाने की बार-बार मांग कर चुके हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि सड़क में गहरे गड्ढे बने हुए है । वाहन चालक इसमें गिरकर निरंतर चोटिल हो रहे हैं। बारिश के दिनों में तो स्थिति और अधिक खराब हो जाती है। टूटे पड़े रोड पर हर रोज कोई न कोई हादसा होता रहता है। इस रोड पर दो बड़े स्कूल भी हैं । इन दोनों स्कूलों में 1500 बच्चे पढ़ाई करने के लिए आते हैं लेकिन रोड के टूटा होने के कारण उन्हें समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा पुरानी अनाज मंडी व हाट रोड पर जाने वाले लोगों को भी यहीं से होकर गुजरना पड़ता है। वाहन चालक इस रोड पर डरते हुए गुजरते हैं कि कहीं वे यहां गिर न जाएं। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनावों के समय तो वोट मांगने आ जाते हैं लेकिन बाद में वह चेहरे दिखाने के लिए नहीं आते हैं। वे इस मामले को लेकर आलाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से कई बार मिल चुके हैं, लेकिन उन्हें हर बार कोरा आश्वासन मिलता है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि इस सड़क को नया बनवाकर उन्हें समस्या से निजात दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण का हुआ टेंडर हो चुका है रद्द

वार्ड नंबर 13 के पार्षद प्रतिनिधि हिमलेश जैन ने कहा कि इस सड़क का मुद्दा पहली बैठक में उठाया गया था और सर्वसम्मति से इसके निर्माण का प्रस्ताव पास करवाया था। उसके बाद जेई ने यहां का दौरा किया था। एस्टीमेट बनाकर टेंडर लगवाया गया था लेकिन उसे बाद में कैंसिल कर दिया गया। उसके बाद पालिका सचिव रविंद्र कुमार से मिले थे। उन्होंने इस मामले की जांच का आश्वासन दिया था लेकिन हुआ कुछ नहीं। अधिकारी इस सड़क का टेंडर अलॉट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर बरती जा रही अनियमिताओं को लेकर उच्चाधिकारियों को शिकायत भी की है।
रोड का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है
नगर पालिका सचिव रविंद्र कुमार ने कहा कि एमई को इस रोड का निरीक्षण करने के लिए कहा है। जल्द ही इसे बनवाने के लिए प्रोसेस शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed