फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   PTM and reading fair will be held tomorrow in 424 schools

Jind News: 424 स्कूलों में कल होगा पीटीएम और रीडिंग मेला

Fri, 25 Oct 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 25 Oct 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
PTM and reading fair will be held tomorrow in 424 schools
जींद। एफएलएन के तहत जिले के 424 प्राथमिक स्कूलों में 26 अक्तूबर को पीटीएम और रीडिंग मेले का आयोजन किया जाएगा। रीडिंग मेले में विद्यार्थियों को जीवन में किताबों के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें शिक्षक विद्यार्थियों का सहयोग करेंगे। वहीं पीटीएम में विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने के लिए शिक्षक अभिभावकों के साथ विचार-विमर्श करेंगे।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शिक्षक-अभिभावक बैठक करने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में अभिभावकों को शामिल होना है। बैठक में अभिभावकों को छात्र के प्रदर्शन के बारे में बताया जाएगा। पीटीएम में शिक्षक बच्चों के अभिभावकों को उनकी पढ़ाई के स्तर की रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से जानकारी देंगे। बच्चा किस विषय में होशियार है और किसमें कमजोर है, के बारे में अभिभावकों को भी बताया जाएगा, ताकि बच्चों की कमियों को दूर कर उन्हें हर विषय में दक्ष बनाया जा सके।
विज्ञापन

विभाग का मानना है कि माता-पिता और शिक्षक विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, इसलिए विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन की बेहतरी के लिए उनके बीच बातचीत आवश्यक है। इसे सुविधाजनक और उपयोगी बनाने के लिए पीटीएम एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। कई विद्यार्थियों के सीखने में अंतराल हो सकता है। अभिभावक-शिक्षक बैठक का महत्व इस अंतर को दूर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीएम और रीडिंग मेले को लेकर शेड्यूल जारी

26 अक्टूबर को अभिभावक-शिक्षक बैठक होगी, ताकि विद्यार्थियों की कमियों को दूर किया जा सके और उन्हें हर विषय में दक्ष बनाया जा सके। पीटीएम को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्कूलों के बच्चों में सभी विषयों के प्रति रुचि पैदा करना है, ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी भी बेहतर शिक्षा ग्रहण कर सकें। -राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला को-ऑर्डिनेटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed