{"_id":"694d82c44d301d39ba03ed70","slug":"providing-uninterrupted-services-is-what-constitutes-good-governance-kartikeya-sharma-jind-news-c-199-1-jnd1010-145965-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्बाध सेवाएं उपलब्ध करवाना ही सुशासन है : कार्तिकेय शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्बाध सेवाएं उपलब्ध करवाना ही सुशासन है : कार्तिकेय शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूरदर्शी सोच है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन का अर्थ केवल एक शब्द नहीं है बल्कि पात्र आम आदमी तक सरकार की योजनाओं का पारदर्शी ढंग से लाभ पहुंचाना है। प्रशासन की ओर से निर्बाध सेवाएं उपलब्ध करवाना ही सुशासन है।
वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सुशासन दिवस के अवसर कार्तिकेय शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में विधायक उचाना देवेंद्र चतुर्भुज अत्री और जुलाना के पूर्व प्रत्याशी भाजपा कैप्टन योगेश बैरागी उपस्थित रहे। इस दौरान पंचकूला में आयोजित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके विचारों से प्रेरित होकर पिछले 11 वर्षों में सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की झलक भी प्रस्तुत की गई।
कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आने वाली पीढ़ी को अटल के विचारों से सीख लेने चाहिए। राजनीति और प्रशासन में पारदर्शिता लाकर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता करना ही सच्चा सुशासन है।
देवेंद्र अत्री ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन की मजबूत नींव रखी थी जिसे वर्तमान सरकार आगे बढ़ा रही है। आज सीएम विंडो, बिना पर्ची-बिना खर्ची और ई-पोर्टल जैसी व्यवस्थाएं पारदर्शिता की मिसाल हैं। कैप्टन योगेश बैरागी ने भी हरियाणा सरकार की जनोन्मुखी और तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था की सराहना की।
सुशासन दिवस पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित
सुशासन दिवस पर जिले के उच्चतर शिक्षा विभाग के सहायक प्रवक्ता गौरव बंसल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी और एमआईएस मीनाक्षी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए जिलास्तरीय गुड गवर्नेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। प्रत्येक को 31 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। इस दौरान डीसी इमरान रजा, उपमंडल अधिकारी सत्यवान मान, नगर आयुक्त सुरेंद्र दून, नगराधीश मोनिका रानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राम राजी शर्मा, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी मौजूद रही।

सेंट जोसफ कैथलिक चर्च में प्रार्थना करते पदारी। संवाद