फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protests over garbage collection lead to 35 sanitation workers detained; police bus sinks into ditch, workers return

Jind News: कूड़ा उठान के विरोध में हंगामा, 35 सफाई कर्मचारी हिरासत में, पुलिस बस गड्ढे में धंसी तो वापस लौटे कर्मचारी

Wed, 26 Aug 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Protests over garbage collection lead to 35 sanitation workers detained; police bus sinks into ditch, workers return
फोटो 10 नरवाना। सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाती पुलिस। संवाद
नरवाना। एलआईसी रोड पर मंगलवार को कूड़ा उठाने पहुंचा बुलडोजर का सफाई कर्मचारियों ने विरोध कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने 35 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों को लेकर जा रही पुलिस बस रास्ते में गड्ढे में धंस गई और कर्मचारी बस से उतरकर वापस मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कुछ महिलाओं ने बुलडोजर पर चढ़कर कूड़ा उठान का विरोध किया जिससे काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय परिसर में सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर करीब 20 दिन से हड़ताल चल रही है। हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित है और विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कर्मचारियों की मदद से कूड़ा उठाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को एलआईसी रोड पर बुलडोजर की सहायता से कूड़ा उठाया जा रहा था। जानकारी मिलने पर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और काम रुकवा दिया। इसके बाद सभी कर्मचारियों को नगर परिषद कार्यालय परिसर में बुलाया गया। यहां नगर परिषद अधिकारियों के साथ सिटी थाना प्रभारी पूर्णदास और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के ब्लॉक प्रधान बंटी बेदी और कर्मचारियों के बीच बैठक हुई। बातचीत में कर्मचारियों को हिरासत में लेने पर सहमति बनी। हालांकि बंटी बेदी ने कहा कि पहले कूड़ा उठान का विरोध किया जाएगा और उसके बाद गिरफ्तारी दी जाएगी। इसके बाद पुलिस ने करीब 35 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया। बस कुछ दूरी पर पहुंची ही थी कि गड्ढे में धंस गई।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उठेगा कूड़ा
नगर परिषद नरवाना के ईओ ऋषिकेश चौधरी ने कहा कि शहर में कूड़ा उठान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर परिषद की ओर से डोर-टू-डोर कर्मचारियों का सहयोग लेकर शहर में जमा कूड़े का उठान कराया जाएगा। सफाई व्यवस्था को सुचारु करने के लिए नगर परिषद की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
वर्जन
कूड़ा उठान के विरोध के दौरान करीब 35 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए कर्मचारियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। –पूर्णदास, प्रभारी, सिटी थाना नरवाना।



फोटो कैप्शन

फोटो 10 नरवाना। सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाती पुलिस। संवाद
फोटो 11 नरवाना। मौके पर मौजूद पुलिस बल। संवाद
फोटो 12 नरवाना। कूड़ा उठाने के दौरान जेसीबी पर चढ़कर सफाई होने से रोकते महिला सफाई कर्मचारी। संवाद।

फोटो 10 नरवाना। सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाती पुलिस। संवाद

फोटो 10 नरवाना। सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर बस में बैठाती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed