फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protested against removal of employees

Jind News: कर्मचारियों को हटाने का किया विरोध

Mon, 20 Jan 2025 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 20 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Protested against removal of employees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के बैनर तले सिंचाई विभाग में एचकेआरएन के कर्मचारियों को हटाने के विरोध में बीएंडआर यूनियन कार्यालय में बैठक की । इसका संचालन जिला सचिव सुरेश शर्मा ने किया। पवन रजाना ने कहा कि एक तरफ तो हरियाणा सरकार चुनाव से पहले कौशल के कर्मचारियों को 58 वर्ष तक सेवा सुरक्षा प्रदान करने का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं दूसरी तरफ कौशल के कर्मचारियों को विभाग से हटा रही है। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को जींद के कर्मचारी सरकार के इस कर्मचारी विरोधी फैसले के विरोध में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय सचिव कश्मीरी शर्मा, जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा, हीरामल नरवाल, प्रदीप कुमार, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह सत्यवान सिंह व रमेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed