{"_id":"678e8aa7414cee6ab90d216e","slug":"protest-against-removal-of-hkrn-personnel-jind-news-c-199-1-sroh1006-128699-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एचकेआरएन कर्मियों को हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एचकेआरएन कर्मियों को हटाने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
20जेएनडी07: मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम कर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों ने रानी तालाब से लेकर लघु सचिवालय परिसर तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद में कर्मियों ने नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी कि निगम के तहत लगे कर्मियों को न हटाए जाए और हटाए गए कर्मियों को दोबारा जॉइन किया जाए। इस एक्ट में पांच साल से कम सर्विस वालों को भी शामिल किया जाए।
हरियाणा कौशल कर्मचारी संघ के प्रधान सुरजीत चहल व सह सचिव सिकंदर धतरवाल ने बताया कि जिले में लगभग 160 कर्मचारियों को हटाया गया है। अगर हरियाणा सरकार हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा जॉइन नहीं करवाती है तो कौशल कर्मचारी कल्याण संघ आने वाले समय में बड़ी संख्या में धरना प्रर्दशन करने के लिए भी तैयार है। नौकरी से हटाए जाने पर कर्मचारियों के सामने परिवार के पालन-पोषण की समस्या आकर खड़ी हो गई है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। उनको हटाया नहीं जाए और दोबारा से जॉइन करवाया जाए। विभागीय लेटर जल्द से जल्द जारी किया जाए, ताकि सभी कर्मचारियों को जो सुरक्षा की गारंटी मिल सके। इस अवसर पर सुरजीत चहल, सिकंदर धतरवाल, सोनू सैनी, राजेश जांगड़ा, नवीन मलिक, विक्की पूनिया व जरनैल सिंह भी मौजूद रहे।