फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Protest against government policies

Jind News: सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Protest against government policies
16जेएनडी30: लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस इकाई ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय पहुंचकर डीआरओ के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल मौजूद रहे।

जितेंद्र बघेल ने कहा कि भाजपा का जनविरोधी चेहरा अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। बघेल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमेरिका से की गई डील देश के अन्नदाता किसान के हितों के खिलाफ है। इससे भारतीय कृषि व्यवस्था को नुकसान पहुंचेगा।
विज्ञापन

उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किन दबावों में यह ढील दी गई। यह अब देश की जनता के सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संसद से लेकर सड़कों तक तथ्यों के साथ भाजपा सरकार की पोल खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस जिला अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर ने कहा कि चुनाव से पहले राजनीतिक लाभ के लिए लाखों बीपीएल कार्ड बनाए गए और चुनाव के बाद उन्हें काट दिया गया। इससे पात्र परिवार आज सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार ने हजारों बुजुर्गों की पेंशन भी काट दी। जब कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सोनीपत में इसके खिलाफ आवाज बुलंद की, तब सरकार ने पेंशन दोबारा शुरू करने की घोषणा तो कर दी, लेकिन आज तक अधिकांश बुजुर्गों के खातों में पेंशन नहीं पहुंची है।

उन्होंने आरोप लगाया गया कि प्रदेश के काबिल नौजवानों को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है और बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे हरियाणा के शिक्षित और योग्य युवा बेरोजगारी की मार झेलने को मजबूर हैं। इस अवसर पर जिला प्रभारी ऋषि यादव, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, प्रवक्ता जगबीर डिगाना, जय भगवान गोयल, राजू लखिना, वीरेंद्र जागलान, अशोक मलिक, ईशाक खान भट्टी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed