फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   protest againset goverment, bijli nigam, jind

कर्मचारियों ने फूंकी सरकार के एस्मा आदेशों की प्रतियां

Sun, 26 Jun 2016 12:49 AM IST
jind
jind Updated Sun, 26 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
protest againset goverment, bijli nigam, jind
आदेशों की प्रतियां जलाते हुए अध्यापक संघ के पदाधिकारी। - फोटो : bureau
हरियाणा कर्मचारी महासंघ और सर्व कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार द्वारा लगाए गए एस्मा के आदेशों की प्रतियां फूंकी। विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों ने सोमवार को प्रदेश सरकार के एस्मलगाने के विरोध में नेहरू पार्क में एकत्र होकर रोष प्रदर्शन किया और सरकार के फैसले की निंदा की। जुलाना में भी कर्मचारी संगठनों ने सरकार के आदेशों की प्रतियां फूंकी। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर 29 व 30 को होने वाली बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए सरकार एस्मा लगाने का निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले का सभी कर्मचारी विरोध करते हैं। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान रामफल दलाल, जिला सचिव राजेंद्र सैनी, विक्रम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिजली कर्मियों की 29 व 30 जून की प्रस्तावित हड़ताल को विफल करने के लिए एस्मा जैसे काले कानून को लागू करना बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार की कर्मचारी विरोधी दृष्टिकोण और विचारधारा को दर्शाता है, लेकिन बिजली कर्मचारियों की यह हड़ताल हर हाल में ऐतिहासिक होगी। प्रदेश सरकार हड़ताल को विफल करने के लिए और जनता को गुमराह करने के लिए मीडिया में बातचीत के दरवाजे खुले रखने का दावा करती है, लेकिन हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी पॉवर शुरू से ही बातचीत से मामले का पटाक्षेप करना चाहती है, परंतु सरकार की मंशा सही नहीं है। कर्मचारी संगठन सरकार के निमंत्रण पर बातचीत का विकल्प खुला रखते हैं। जींद रोडवेज डिपो प्रधान अजीत नेहरा, चंद्रभान गिरी, रामनिवास फोर, सोमपाल सिंह, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेश खासा, सुरेंद्र जुलानी, धर्मबीर भंभेवा मौजूद थे।
विज्ञापन


डीवाईएफआई व माकपा ने भी किया समर्थन
भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) और माकपा भी बिजली निगम के 23 सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों की 29 व 30 जून की प्रदेशव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगी। नौजवान सभा के जिला सचिव मंडल की शनिवार को हुई बैठक में बिजली कर्मचारियों का समर्थन करने का निर्णय लिया गया। नौजवान सभा के जिला सचिव असीम और माकपा के जिला सचिव कामरेड रमेश चंद्र ने बताया कि पावर ज्वाइंट एक्शन कमेटी द्वारा निजीकरण को बंद करने की मांग वे समर्थन करते हैं।
विज्ञापन


अध्यापक संघ ने भी जताया रोष
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से संबंधित अध्यापकों ने भी नेहरू पार्क में इक ट्ठा होकर सरकार द्वारा लागू किए गए एस्मा की प्रतियां फूंकी। अध्यापक संघ के जिला कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की जगह दमनकारी नीतियां अपना रही है। बिजली कर्मचारी अपने वेतन भत्ता में बढ़ोतरी के लिए आंदोलन नहीं कर रहे। वह जनता व उपभोक्ताओं पर सरकार के फैसले से पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों को लेकर उनके हितों के लिए आवाज उठा रहे हैं। जिला प्रेस सचिव भूप सिंह वर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग का एक-एक अध्यापक बिजली कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में 27 जून को होने वाले मशाल जुलूस प्रदर्शन व 29 व 30 जून की हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed