फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prostitution was going on under the guise of spa center, two accused including woman arrested

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Sep 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Prostitution was going on under the guise of spa center, two accused including woman arrested
जींद। पटियाला चौक पर शुक्रवार को पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर की आड़ मे चल रहे देह व्यापार का भंडा फोड़ कर एक महिला समेत दो लोगों को काबू किया है। आरोपित स्पा सेंटर संचालक की पहचान दुर्गा कालोनी निवासी उमेद के रूप में हुई। जबकि महिला की टोहाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला थाना पुलिस ने स्पा सेंटर से पकड़ी गई महिला और व्यक्ति के खिलाफ वेश्यावृत्ति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि पटियाला चौक से शहर की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग पर इलीट स्पा सेंटर में देह व्यापार होता है। बाहर से महिला तथा लड़कियां लाकर उनसे वेश्यावृत्ति करवाई जाती है। सूचना के आधार महिला थाना प्रभारी गीता देवी के नेतृत्व में छापा मारने के लिए टीम का गठन किया गया। टीम ने स्पा सेंटर पर सादे कपड़ों मे पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बना कर भेजा। स्पा सेंटर के काउंटर पर बैठे व्यक्ति तथा वहां मौजूद महिला से बातचीत के बाद रेट तय हो गया। फर्जी ग्राहक से इशारा मिलते छापामार टीम अंदर घुस गई। महिला तथा वहां मौजूद व्यक्ति को काबू कर लिया और उनसे फर्जी ग्राहक से ली गई राशि को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

महिला थाना प्रभारी गीता ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार की सूचना मिली थी। छापेमारी कर एक महिला तथा व्यक्ति को वहां से पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed