फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   property dispute, sucite woman, police case, jind

ससुर की संपत्ति में हिस्सा न मिलने पर महिला ने दी जान

Wed, 13 Jul 2016 10:53 PM IST
jind
jind Updated Wed, 13 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
property dispute, sucite woman, police case, jind
पुल‌िस - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
 गांव राजपुरा भैण में ससुर की संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलने से आहत एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव राजपुरा भैण निवासी संतोष ने बुधवार सुबह घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के बेटे विकास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके दादा बलराज ने अपने पास जमा पैसों का संयुक्त खाता बनाया था। इसी दौरान उसके दादा बलराज की मौत हो गई। दादा की मौत के बाद उसके ताऊ के परिवार ने खाते से पैसे निकाल लिए और उसमें महिला को हिस्सा देने से मना कर दिया। जिसके बाद से उसकी मां परेशान चल रही थी। इसी के चलते महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने विकास की शिकायत पर उसके ताऊ रामनिवास, सुजेंद्र, ताई सरला, शीला, संदीप, कुलदीप, बुआ सरोज व मानपति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के जांच अधिकारी दिलबाग सिंह ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उसके बेटे ने परिवार के ही लोगों पर दादा के खाते में जमा राशि से हिस्सा नहीं देने के आरोप लगाए हैं। हिस्सा नहीं मिलने से आहत होकर महिला ने फांसी लगाई है। आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed