फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Property Dealer Commit Suicide in Pillukhera

Jind: प्रॉपर्टी डीलर ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर की आत्महत्या, ब्लैकमेलिंग से था परेशान

Sat, 15 Oct 2022 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पिल्लूखेड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिल्लूखेड़ा Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 11:36 AM IST
सार

रणधीर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जयवीर ने 2019 में उसके भाई रणधीर को गांव भंभेवा के आसपास जमीन दिलाने का भरोसा दिया। जयवीर ने कहा कि वह उसे सस्ते रेट में जमीन दिला देगा। जयवीर ने रणधीर से 50 लाख रुपये का चेक ले लिया।

विज्ञापन
Property Dealer Commit Suicide in Pillukhera
suicide - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पिल्लूखेड़ा में शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति ने अपने ऑफिस में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की बहन सुनीता की शिकायत पर गांव भंभेवा निवासी जयवीर तथा नवीन सैनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में सुनीता ने कहा कि उसका भाई रणधीर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। जयवीर ने 2019 में उसके भाई रणधीर को गांव भंभेवा के आसपास जमीन दिलाने का भरोसा दिया। जयवीर ने कहा कि वह उसे सस्ते रेट में जमीन दिला देगा। जयवीर ने रणधीर से 50 लाख रुपये का चेक ले लिया। जयवीर ने उसके भाई को कोई जमीन नहीं दिलाई और यह चेक नवीन सैनी के साथ मिलकर बैंक में लगा दिए। यह चेक बाउंस हो गए। 
विज्ञापन


इसके बाद जयवीर ने रणधीर के खिलाफ अदालत में केस दायर कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके भाई को ब्लैकमेल करने लगा। बार-बार ब्लैकमेल करने से उसका भाई रणधीर परेशान हो गया। शुक्रवार को भी वह अदालत से इसी मामले में पेशी भुगत कर आया था। शाम को इसी दबाव में उसके भाई ने अपने ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने कहा कि पुलिस ने गांव भंभेवा निवासी जयवीर तथा नवीन सैनी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed