फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Promotional material will not be available on the windshields of roadways buses

Jind News: रोडवेज बसों के शीशों पर नहीं मिलेगी प्रचार सामग्री

Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Dec 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Promotional material will not be available on the windshields of roadways buses
21जेएनडी06-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनके शीशे पर लगे श्लोगन या स्टीकर हटाए जाएंगे। संवाद
जींद। हरियाणा रोडवेज की बसों के शीशों पर अब प्रचार सामग्री नजर नहीं आएगी। इनको अब हटाया जाएगा। रोडवेज निदेशालय ने इसके लिए दिशा-निर्देश दिए हैं। निदेशालय में पत्र जारी कर निर्देश जारी किए कि रोडवेज बसों के शीशों पर लगे स्टीकर और अन्य व्यक्ति प्रचार सामग्री कर्मचारियों को हटानी होगी। निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारी बसों में कोई आपत्तिजनक स्लोगन, विज्ञापन न लगवाएं। यदि किसी चालक व परिचालक ने बस के अंदर या बाहर अपनी मर्जी से किसी प्रकार का कोई स्लोगन या विज्ञापन लिखवाया हुआ है तो उसे हटाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

गति दिनों जींद से टोहाना रूट पर रोडवेज की एक बस में चालक ने शीशे पर अपनी व्यक्तिगत इंस्टाग्राम आईडी लिखकर इसे फॉलो करने के लिए कहा था। एक यात्री ने इसका फोटो खींचकर परिवहन मंत्री को एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा कि बसों में इस तरह से व्यक्तिगत प्रमोशन किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों में हरियाणा रोडवेज और स्टाफ के प्रति नकारात्मक छवि बन रही है। गौरतलब है कि जींद डिपो में 168 बसें ऑनरूट रहती हैं। इसमें किलोमीटर स्कीम की 37 बसें शामिल हैं। इन बसों में हर रोज लगभग 15 से 16 हजार यात्री सफर करते हैं। डिपो को हर रोज लगभग 15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। रोडवेज में कई बसें ऐसी हैं, जिन पर कई तरह की रंग-बिरंगी टेप, स्टीकर व स्लोगन लिखे हुए होते हैं। कई बसों के शीशों पर तो जरूरत से अधिक स्टीकर, बसों के टायरों के साथ आगे व पीछे परांदे लटके हुए होते हैं। ऐसे में मुख्यालय ने सख्ती करते हुए बसों के आगे व पीछे के शीशों पर जरूरत से अधिक लगी टेप को हटाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन


मुख्यालय से रोडवेज बसों पर लगे स्टीकर और टेप को हटाने के आदेश आए हुए हैं। डिपो में जितनी बस हैं उन सभी के शीशों पर लगे स्टीकर उतरवाए जाएंगे। -राजेश हैबतपुर, डीआई, रोडवेज डिपो, जींद।

21जेएनडी06-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनके शीशे पर लगे श्लोगन या स्टीकर हटाए जाएंगे। संवाद

21जेएनडी06-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें, जिनके शीशे पर लगे श्लोगन या स्टीकर हटाए जाएंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed