उचाना। 10वीं कक्षा में आरकेएसडी स्कूल तारखा का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया। 24 विद्यार्थियों में से 18 ने मेरिट प्राप्त की। छह विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया। तन्नू एवं राशि ने 453, दीपांशु ने 438, कुश ने 431 अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप-3 में स्थान पाया। स्कूल संचालक एवं प्राचार्य नरेंद्र वत्स ने कहा कि विद्यार्थियों, स्कूल स्टॉफ की कड़ी मेहनत से शानदार परीक्षा परिणाम आया है। होनहार विद्यार्थियों में गर्व है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन कर्ण सिंह गिल, सतीश, मनोज, कप्तान, जसबीर, जगबीर, कीर्ति, टीना, रेणू, कृष्ण, रमेश, रितु मौजूद रही।