{"_id":"6aac4f73a8298067000c7b93","slug":"promising-daughters-honored-at-the-talent-award-ceremony-jind-news-c-199-1-sroh1006-160466-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं होनहार बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित हुईं होनहार बेटियां
विज्ञापन
फोटो 17जेएनडी27-आंचल दरोली खेड़ा को बेटी गौरव पुरस्कार से सम्मानित करते हुए एसडीएम सुमन यादव। स
उचाना। उपमंडल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में उचाना सेवा ग्रुप की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विज्ञान संकाय में 12वीं कक्षा में प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्टेट टॉपर रहीं आंचल दरोली खेड़ा, संस्कृत विषय में जेआरएफ क्वालीफाई करने वाली पूनम बड़ौदा और एसडीएम कार्यालय के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट रवि को सम्मानित किया गया।
दोनों छात्राओं को बेटी गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। मंच संचालन मास्टर रामप्रसाद ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सुमन यादव (आईएएस) पहुंचीं। एसडीएम ने कहा कि जीवन में हमेशा लक्ष्य तय करके आगे बढ़ना चाहिए और कठिनाइयों से कभी घबराना नहीं चाहिए।
उन्होंने बताया कि उनके परिवार में पहले कोई कॉलेज नहीं गया था, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें कॉलेज भेजा और हर कदम पर प्रोत्साहित किया, जिसकी बदौलत वह आज इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता को अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, एसडीओ सुनीता, सुमन देवी, अजमेर वकील, उदय सिंह कोथ, कर्ण सिंह, देशराज शर्मा, महाबीर शास्त्री, मुकेश सुदकैन, डॉ. राजेंद्र, सत्यवान वर्मा, सुमेर श्योकंद, कानूनगो रविंद्र शास्त्री और कानूनगो रामबिलास मौजूद रहे।