फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Promises of 50% electoral reservation for women, share in ration depots fulfilled: Sheela

महिलाओं को 50 % चुनावी आरक्षण, राशन डिपो में हिस्सेदारी के वादे पूरे हुए : शीला

Wed, 10 May 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 10 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Promises of 50% electoral reservation for women, share in ration depots fulfilled: Sheela
जींद। जजपा महिला प्रकोष्ठ की जिलास्तरीय बैठक मंगलवार को अर्बन इस्टेट स्थित जिला पार्टी कार्यालय में जिला प्रधान अमिता ढांडा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर जजपा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने शिरकत कर महिलाओं को संगठन की मजबूती के लिए काम करने को प्रेरित किया। इसके अलावा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि आज वह जिस पद पर मौजूद हैं। वह महिलाओं को दिए आरक्षण की बदौलत है। इसके कारण आज वह आगे आकर समाज के विकास में अपनी भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि अब फिर से संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने व संगठन को अधिक मजबूत बनाने के लिए हरी चुनरी चौपाल बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला के नेतृत्व में शुरू किया जाएगा। इसकी शुरूआत जींद से मई माह में की जाएगी। इस कार्यक्रम के चलते संगठन को 2019 के चुनाव से पहले अधिक मजबूती मिली थी। इसकी बदौलत बहुत कम समय में संगठन को दस सीटें मिली और सता में हिस्सेदारी हुई। इसके चलते आज सता में रहते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व विधायक नैना सिंह चौटाला ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत काम किए। एक तो आज महिलाएं पंचायती चुनावों में 50 प्रतिशत पंच, सरपंच, पार्षद के पदों पर आसीन होकर राजनीति में आगे आई और अपने क्षेत्र का विकास करवाने में सक्षम हुई। इसके अलावा महिलाओं को राशन डिपू में रोजगार के लिए 50 प्रतिशत डिपू देने का कानून बनाया। इसके अलावा भी महिला व युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में 75 फीसदी आरक्षण स्थानीय उद्योगों में लागू किया। उन्होंने कहा कि अब आगामी चुनाव में जजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है दुष्यंत चौटाला के नाम के आगे से लगा उप शब्द हटाकर मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए अभी से काम शुरू करना होगा। इस अवसर पर निर्मला कुंडू, निर्मला रेढू, सफीदों हलका प्रधान सुमित्रा सैनी, उचाना हलका प्रधान सोनिया बड़ौदा, इंद्रावती लिजवाना, रविला, ब्लॉक समिति सदस्य सुमन रेढू, सुनीता ढुल, सुशीला मलिक, शीला चहल, सावित्री मडोत्रा, बबली देशवाल, मुकेश खेड़ी मसानियां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed