फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prof. Harish receives National Award for Outstanding Contribution in Research and Innovation

Jind News: शोध एवं नवाचार में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रो. हरीश को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

Wed, 19 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 19 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prof. Harish receives National Award for Outstanding Contribution in Research and Innovation
फोटो संख्या:-56 हकेंवि में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने के बाद कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के रसायन विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. हरीश कुमार को शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय रसायन आउटस्टैंडिंग अवॉर्ड दिया गया। उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में एसोसिएशन ऑफ केमेस्ट्री टीचर एसोसिएशन की ओर 13 नवंबर को उनको यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। होमी भाभा सेंटर साइंस एजुकेशन तथा टाटा इंस्टीटयूट के सहयोग से दिए गए इस अवॉर्ड के तहत उनको 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

प्रो. हरीश के अब तक 150 से अधिक शोध पत्र अलग-अलग देशों के प्रसिद्ध जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अलावा इनके तीन शोध को भी पेटेंट मिल चुके हैं। लैब टू लैंड में इनके शोध उल्लेखनीय रहे हैं। अवार्ड के लिए चयन में इनके इन शोधों और पेटेंट की प्रमुख भूमिका रही है। प्रो. कुमार के प्रमुख शोधों में वायु प्रदूषण रोकथाम, धुंध को कम करने और दूषित पानी को साफ करने की वैज्ञानिक विधि प्रमुख हैं।
विज्ञापन


-------------
विश्वविद्यालय के नवाचार को समर्पित किया अवॉर्ड
प्रो. हरीश कुमार ने अपना राष्ट्रीय अवॉर्ड विश्वविद्यालय के नवाचार को समर्पित करते हुए कहा कि हकेंवि की ओर शोध के लिए आवश्यक संसाधन और सकारात्मक वातावरण प्रदान किया गया। विश्व के बेहतरीन जर्नल में उनके शोध प्रकाशित किए जाने में इस सकारात्मक माहौल का प्रमुख योगदान रहा। प्रो. कुमार ने बताया कि उनके शोध विश्व के प्रसिद्ध जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं जिनका इंपैक्ट फैक्टर 23 है। कई शोध पेटेंट भी सरकार से हासिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कई देशों में कर चुके हैं शोध
डॉ. हरीश स्पेन और कोरिया सहित कई देशों में शोध कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2023 में उनको रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन व यूजीसी द्वारा शोध के लिए 38 लाख रुपये का अनुदान भी मिल चुका है। वहीं इनको तीन पेटेंट भी मिल चुके हैं और 153 शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed