{"_id":"66ff02834dd9121c7800efc7","slug":"procession-taken-out-on-maharaja-agrasen-jayanti-jind-news-c-199-1-sroh1006-123934-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Fri, 04 Oct 2024 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी31-महाराजा अग्रसेन की रथ में झांकी निकालते हुए अग्रवाल समाज। संवाद
नरवाना। महाराजा अग्रसेन जयंती पर वीरवार को शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
अर्जुन गोयल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन सत्य, अहिंसा एवं शांति के अग्रदूत थे। महाराजा अग्रसेन एक सूर्यवंशी क्षत्रिय राजा थे। उनका जन्म द्वापर युग के अंतिम चरण में हुआ था। वे राजा वल्लभ देव के पुत्र थे, जो कुश (भगवान राम के पुत्र) के वंशज थे। महाराजा अग्रसेन का जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को हुआ, जिसे समस्त अग्रवाल समाज जयंती के रूप में मनाता है। महाराजा अग्रसेन को समाजवाद का अग्रदूत कहा जाता है। अपने क्षेत्र में सच्चे समाजवाद की स्थापना के लिए उन्होंने नियम बनाया कि उनके नगर में बाहर से आकर बसने वाले व्यक्ति की सहायता के लिए नगर का प्रत्येक निवासी उसे एक रुपये एक ईंट देगा, जिससे आसानी से उसके लिए निवास स्थान व व्यापार का प्रबंध हो जाए। अग्रवाल समाज महाराजा अग्रसेन के जीवन से प्रेरणा लेकर समय-समय पर सामाजिक के कार्य करता रहता है जिससे मानव कल्याण की भावना बढ़ती है। इस कैलाश सिंगला, रोहताश सिंगला, आदित्य आर्य, विनोद मंगला, भारत भूषण गर्ग, अशोक, दीपक, राहुल, बंसल और हिमांशु गोयल मौजूद रहे।