फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   problems being faced by patients in civil hospital from post 17 of 55 doctors

नागरिक अस्पताल में 55 चिकितस्कों के पद, 17 से चल रहा काम, मरीज हो रहे परेशान

Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
problems being faced by patients in civil hospital from post 17 of 55 doctors
नागरिक अस्पताल में ओपीडी के लिए पंजीकरण करवाने के लिए मरीजों की लगी लंबी-लंबी लाइनें - फोटो : Jind
नागरिक अस्पताल का विस्तार करके इसे भले ही 200 बेड का कर दिया गया है, लेकिन यहां स्टाफ 100 बेड के अस्पताल के अनुसार भी नहीं है। नागरिक अस्पताल में कुल 55 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन 17 चिकित्सक ही सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से कई तो विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहते हैं। ओपीडी करने के लिए अस्पताल में 10 चिकित्सक भी उपलब्ध नहीं होते हैं। सबसे बड़ी समस्या इमरजेंसी में मेडिकल ऑफिसर की ड्यूटी लगाने की है। इमरजेंसी में कई बार तो मजबूरी वश सर्जन की भी ड्यूटी लगानी पड़ती है। इस कारण नागरिक अस्पताल केवल रेफर सेंटर बनकर रह गया है।
विज्ञापन

लगभग ढाई वर्ष पहले जींद में रुपये खर्च करके नागरिक अस्पताल के लिए नए भवन का निर्माण तो पूरा कर दिया गया, लेकिन चिकित्सकों की भारी कमी जिले के लोगों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। जिले की आबादी 14 लाख पहुंच चुकी है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 1500 मरीज आते हैं। इतने मरीजों पर चिकित्सकों की संख्या नाकाफी है। केवल दंत विभाग में ही आराम से मरीज देखे जाते हैं, बाकी विभागों में मरीजों को निपटाया जाता है। इसे केवल खानापूर्ति ही कहा जा सकता है। नागरिक अस्पताल की फिजिशियन ओपीडी में इलाज की यह खानापूर्ति रोज होती है। प्रतिदिन इस विभाग में छह सौ के लगभग मरीज आते हैं। अस्पताल में कोई फिजीशियन नहीं हैं। जुलाना से फिजिशीयन दो दिन नागरिक अस्पताल में आते हैं।
विज्ञापन

रेफर सेंटर बना नागरिक अस्पताल
डॉक्टरों की कमी के कारण नागरिक अस्पताल गंभीर मरीजों के लिए केवल रेफर सेंटर बना हुआ है। दुर्घटना के मामलों में आने वाले मरीजों को यहां से पीजीआई रोहतक या मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर किया जाता है। अन्य मरीजों को भी अच्छा इलाज लेने के लिए हिसार, रोहतक, खानपुर या पटियाला का रूख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की डिमांड भेजी है
अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है, लेकिन जो भी चिकित्सक हैं, उनसे बेहतर कार्य चलाने का प्रयास किया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी को लेकर डिमांड स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी गई है। जल्द ही चिकित्सक मिलने की उम्मीद है।
डॉ. गोपाल गोयल, एमएस, नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed