फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Problem solved...Ghaso water tank filled with canal water

Jind News: समस्या खत्म...घसो जलघर का टैंक नहरी पानी से भरा

Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Problem solved...Ghaso water tank filled with canal water
फोटो 17जेएनडी17-घसो जलघर में में नहरी पानी से लबालब भरा टैंक। स्रोत ग्रामीण
उचाना। घसो गांव के जलघर में नहरी पानी की सप्लाई पहुंचने के बाद जलघर का टैंक पूरी तरह भर गया है। ऐसे में घसो कलां और घसो खुर्द के ग्रामीणों को अब पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सिरसा ब्रांच नहर बंद होने के कारण पिछले कुछ दिनों से जलघर का टैंक खाली होने लगा था। गांव में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई थी। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग ने टैंक में उपलब्ध पानी से नियमित सप्लाई जारी रखकर स्थिति को संभाले रखा। गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीणों ने जलघर के टैंक को जल्द भरवाने की मांग भी उठाई थी।
विज्ञापन

रविवार शाम से नहरी पानी जलघर में पहुंचना शुरू हो गया था, जिसके बाद टैंक को भरने का कार्य लगातार जारी रहा और अब टैंक पूरी तरह भर चुका है। इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के जेई विनय ने बताया कि नहरी पानी से जलघर का टैंक लबालब भर गया है। विभाग ने पहले भी पानी की सप्लाई बाधित नहीं होने दी थी और गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल आपूर्ति के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि घसो कलां और घसो खुर्द के ग्रामीणों को पानी की सप्लाई को लेकर किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। रविवार को ही नहरी पानी टैंक तक पहुंच गया था, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed