फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private School Asso. Demanded BEO to open school

Jind News: निजी स्कूल एसो. ने बीईओ से की स्कूल खोलने की मांग

Wed, 20 Nov 2024 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Private School Asso. Demanded BEO to open school
20जेएनडी22: अलेवा खंड शिक्षा अधिकारी को डीसी के नाम ज्ञापन देते निजी स्कूल संचालक। संवाद
अलेवा। अलेवा ब्लाॅक फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल एसोसिएसन संघ ने बुधवार को स्कूल खोलने के लिए एसोसिएसन के जिला प्रधान त्रिलोक भारद्वाज के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अलेवा विनय जिंदल को डीसी के नाम ज्ञापन सौंपा। त्रिलोक भारद्वाज ने कहा कि पर्यावरण में एक्यूआई की मात्रा ज्यादा बताकर 19 नवंबर को जिला प्रशासन द्वारा पहली से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के अवकाश के आदेश जारी किए गए थे। वर्तमान में मौसम साफ होने व छात्रों की शिक्षा प्रभावित होने से बचाव के लिए स्कूल खोलने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों के अभिभावकों द्वारा स्कूल खोलने के लिए संचालकों पर दबाव दिया जा रहा है। जिले की सीमा से सटे करनाल व कैथल जिले के सभी गांवों के निजी स्कूल खुले हुए हैं। अभिभावक संचालकों पर स्कूल खुलवाने के लिए आए दिन शिकायत करने के साथ बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का हवाला दे रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा संचालकों द्वारा दिया ज्ञापन डीसी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर राजेश कौशिक, कुलदीप दलाल, मनफूल ढांडा, कृष्ण ढांडा, सतीश, राजबीर बिढान, सोमनाथ, संजय राविश, सुखबीर, परमेंद्र आर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed