{"_id":"6803ffcc6c7f59208805f737","slug":"private-rooms-will-be-available-to-patients-in-civil-hospital-jind-news-c-199-1-sroh1009-133340-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध होंगे निजी कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नागरिक अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध होंगे निजी कमरे
Sun, 20 Apr 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी10: निजी वार्डों का निरीक्षण करते हुए डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला। संवाद
जींद। नागरिक अस्पताल में मरीजों को अब प्राइवेट कमरों की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके लिए डीजी हेल्थ के निर्देशों के 24 घंटे के अंदर की अधिकतर काम पूरा कर दिया गया है। यह कमरे नागरिक अस्पताल के पुराने भवन के तीसरे तल पर तैयार करवाए गए। अभी यह कमरे नॉन एसी होंगे, लेकिन जब मांग बढ़ेगी तो इन कमरों में एयर कंडीशनर भी लगवाया जाएगा।
शहर के निजी अस्पतालों में निजी कमरों का रेट 3 हजार रुपये से ज्यादा है। इसके विपरित सरकारी अस्पताल में मिलने वाली मरीजों को यह निजी कमरे का खर्च 500 रुपये प्रतिदिन का रहेगा। इससे पहले यह चार्ज केवल 100 रुपये थे। शनिवार को डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला ने मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे निजी कमरों का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश दिए। नागरिक अस्पताल 200 बेड का है। यहां सौ बेड पुराने भवन तो 100 बेड नए भवन में मरीजों के लिए उपलब्ध हैं। काफी समय पहले केवल 100 रुपये में मरीजों को निजी कमरे उपलब्ध होते थे, लेकिन मांग न होने के चलते इन कमरों की लोग सुविधा नहीं ले रहे थे। उच्च स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए निजी कमरे तैयार कराए जाएं, ताकि जिन्हें इन कमरों की जरूरत हैं वह ले सकें।
पुराने भवन के तीसरे तल पर तैयार करवाए गए पांच कमरे
उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर पुराने भवन के तीसरे तल पर पांच कमरों को तैयार कराया गया है। इन कमरों में अटैच बाथरूम हैं और बेड लगवाए गए हैं। साथ ही इन कमरों को लेने के लिए प्रतिदिन के हिसाब से 500 रुपये भी लिए जाएंगे। इसकी बाकायदा रसीद कटेगी। इन पांच कमरों में से एक कमरा वीआईपी के लिए आरक्षित रहेगा, ताकि कोई भी इमरजेंसी आती है तो निजी कमरे की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। शनिवार को स्वास्थ्यकर्मी इन कमरों को तैयार करने में लगे रहे। यहां नए बेड, पर्दे व शौचालय को सही करवाया गया, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
निजी कमरों के लिए लगातार मांग आ रही थी। इसे उच्च अधिकारियों से अवगत कराया गया था। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर पांच कमरों को तैयार कराया गया है। जो 500 रुपये के प्रतिदिन चार्ज पर मरीजों के लिए उपलब्ध होंगे।
-डॉ. राजेश भोला डिप्टी एमएस नागरिक अस्पताल जींद।