फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   private bus oprator was cutting off two time passengers froms the roadways depot, gm stopped

निजी बस संचालक रोडवेज डिपो से दो टाइम यात्रियों को बैठाने का कर रहा था प्रयास, जीएम ने रोका

Fri, 03 Jan 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
private bus oprator was cutting off two time passengers froms the roadways depot, gm stopped
निजी बस संचालक दो टाइम उठाने का कर रहा था प्रयास, चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

रोडवेज जीएम ने बस स्टैंड परिसर का किया निरीक्षण
आठ जनवरी की हड़ताल में यूनियन नेताओं से चक्का जाम न करने का आह्वान
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोडवेज के जीएम बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान जींद-गोहाना रूट पर एक निजी बस संचालक दो टाइम उठाने की कोशिश कर रहा था। बस चालक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। जीएम ने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने के लिए कहा है।
जीएम ने हिसार और बरवाला रूट पर चलने वाली निजी बसों के परमिट की भी जांच की। उन्होंने यात्रियों से भी बसों के निर्धारित रूट पर चलने के बोर में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अगर कोई निजी बस संचालक निर्धारित समय के हिसाब से नहीं चलता और बस के समय को लेकर कर्मचारियों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता है तो उसकी वीडियो बनाकर शिकायत दें, जिससे जांच के दौरान निजी बस संचालक झूठ नहीं बोल सकें। निजी बस निर्धारित रूट पर ही चलनी चाहिए। सभी बसें अपने निर्धारित समय पर आनी और जानी चाहिए।
विज्ञापन

बॉक्स
यूनियन नेताओं से चल रही है बात
बस स्टैंड परिसर के निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जीएम ने कहा कि आठ जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में रोडवेज के चक्का जाम करने पर यूनियन नेताओं व अन्य कर्मचारियों से आह्वान किया गया है कि वे चक्का जाम न करके शांतिपूर्वक तरीके से अपनी मांगों को सरकार के सामने रखें, जिससे यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद भी अगर कर्मचारी आठ जनवरी को चक्का जाम करते हैं तो उनका प्रयास रहेगा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
निजी बसों की चल रही है मनमानी
रोडवेज में निजी बसों की मनमानी की यह नई कहानी नहीं है। इससे पहले भी निजी बस संचालकों द्वारा गलत समय पर यात्री उठाने को लेकर रोडवेज व निजी बस कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो चुका है। वहीं एक ही नंबर की कई-कई बसों के चलाने का मामला भी सामने आ चुका है।
बॉक्स
हड़ताल से निपटने के लिए महाप्रबंधक की खास योजना
रोडवेज जीएम ने कहा कि आठ जनवरी को होने वाली हड़ताल के दौरान अगर रोडवेज कर्मचारी चक्का जाम करते हैं तो उन्होंने इससे निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए कुछ कर्मचारियों को विश्वास में लिया गया है जो हड़ताल के दौरान बसों को चलाएंगे। इसके साथ-साथ निजी बस संचालकों के साथ भी इस बारे में बातचीत की जाएगी। प्रयास रहेगा कि ज्यादा से ज्यादा बसों का संचालन हो। वहीं निजी बस संचालकों द्वारा अवैध रूप से बस चलाने और यात्रियों को बस स्टैंड परिसर से बाहर यात्रियों को ले जाने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने आरटीए को शिकायत दी है। बस स्टैंड परिसर के अंदर अगर कोई निजी बस संचालक आनाकानी करता है तो वह उस पर कार्रवाई कर सकते हैं। बस स्टैंड परिसर से बाहर वह कार्रवाई नहीं कर सकते, इसका अधिकार आरटीए को है।

बॉक्स
नई बसों की भेजी डिमांड
जीएम ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्यालय से 60 से 70 बसों की डिमांड की गई है। इससे परिवहन सुविधा को यात्रियों के लिए और बेहतर बनाया जा सके। वह मुख्यालय पर निर्भर करता है कि जींद डिपो को कितनी नई बसें मिलेंगी। जनता को ज्यादा से ज्यादा बेहतर सुविधा देने का प्रयास अधिकारियों द्वारा किया जाता है।
फोटो कैप्शन
03जेएनडी 05: बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण करते जीएम बिजेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed