फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Private and transport committee bus operators are mistreating students.

Jind News: निजी व परिवहन समितियों के बस संचालक कर रहे छात्रों से दुर्व्यवहार

Mon, 02 Feb 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Private and transport committee bus operators are mistreating students.
02जेएनडी11: सीआरएसयू में वीसी को ज्ञापन सौंपते हुए छात्र। स्रोत: छात्र
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) के छात्र संगठन इंडिपेंडेंट यूथ फ्रंट ने निजी और सोसाइटी बसों में छात्रों के बस पास मान्य न होने को लेकर संगठन के संस्थापक अमित आदिवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन वीसी प्रो. रामपाल सैनी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वे प्रदेश में छात्रों को परिवहन के दौरान आ रही बड़ी बाधा को दूर करने के लिए तुरंत कड़े निर्देश जारी करें। संस्थापक अमित आदिवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय में दूर दराज के क्षेत्रों से आने वाले हजारों छात्रों को निजी बसों के परिचालकों की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरियाणा सरकार के स्पष्ट आदेश हैं कि सरकारी बस पास सभी मान्यता प्राप्त निजी और सोसाइटी बसों में मान्य होंगे लेकिन धरातल पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बस परिचालक न केवल पास लेने से मना करते हैं बल्कि हक मांगने पर छात्रों के साथ अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार भी करते हैं जो बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन की उपाध्यक्ष पलक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से विशेष अपील की गई है कि इस मामले में जीएम हरियाणा रोडवेज और आरटीए जींद को निर्देशित कर एक विशेष निगरानी कमेटी गठित की जाए।

उन्होंने मांग की कि नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और परमिट रद्द करने जैसी सिफारिश की जाए। इस अवसर पर मौजूद सह सचिव राहुल चौहान, मुकुल टंडन, अहसास बरसोला, गौरव मुवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed