{"_id":"635c21c71dabe16ebc11c485","slug":"prisoner-in-district-jail-accused-of-sexual-abuse-case-filed-against-three-jind-news-rtk6619908144","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में बंदी ने यौन शोषण का आरोप, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जेल में बंदी ने यौन शोषण का आरोप, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन
जींद। जिला जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बंदी ने यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। जिला सेशन जज को लिखे पत्र में बंदी ने कहा कि उसके गुप्तांग में प्लास्टिक की बोतल भी डाली गई। जब उसने यह बात जेल प्रशासन को बताई तो उन्होंने डांट कर उसे वापस भेज दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने फिलहाल इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कैथल जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने कहा कि वह किसी मामले में जींद जेल में बंद है। उसको जेल में बंद कुछ अन्य लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। उसका लगातार यौन शोषण किया जा रहा है। उसके गुप्तांगों में प्लास्टिक की बोतल डाली जाती है। वह अपना मेडिकल करवाना चाहता है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि जब उसने यह बात जेल प्रशासन को बतानी चाही तो उसे डांटकर वापस भेज दिया गया। अब उसने मजबूरी में पत्र लिखना पड़ रहा है। पत्र में व्यक्ति ने लिखा है कि वह बहुत शर्मिंदगी महसूस कर रहा है। उसका आत्महत्या करने का मन करता है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में जेल में बंद सुरेंद्र, मनु, विक्रम तथा एक अन्य नंबरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी नफे सिंह ने बताया कि एसपी ऑफिस की तरफ से उन्हें शिकायत मिली है, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
जेल में इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है। कुछ बंदियों की आपसी रंजिश के कारण एक-दूसरे पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो सही तथ्य होंगे सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
-संजीव बुधवार, जेल अधीक्षक, जींद।