फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prisoner escapes by jumping over 30 feet high wall to fix electricity fault

Jind News: बिजली फाल्ट ठीक करने 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर कैदी फरार

Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Prisoner escapes by jumping over 30 feet high wall to fix electricity fault
09जेएनडी08-कैदी राकेश उर्फ काकू। - फोटो : संवाद
जींद। जिला कारागार से मंगलवार रात एक कैदी फरार हो गया है। आर्म्स एक्ट के मामले में सजा काट रहे कैदी बिजली फाॅल्ट ठीक करने के लिए 30 फीट ऊंची दीवार पर चढ़ा था और वह दीवार फांदकर फरार हो गया। जैसे ही जेल प्रबंधन को इसकी भनक लगी तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जेल प्रबंधन की ओर कैदी की तलाश की गई, लेकिन कहीं भी उसका सुराग नहीं लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में कैदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी एक जनवरी 2015 शस्त्र अधिनियम थाना खनौरी, जिला संगरूर के तहत अदालत इंदूबाला उपविभागीय न्यायिक मजिस्ट्रेट, मूनक, संगरूर के आदेश से तीन वर्ष की सजा पूरी करने के बाद जुर्माने के बदले में 10 मार्च 2025 से पांच माह की सजा व्यतीत कर रहा था। मंगलवार रात को जिला कारागार की बिजली चली गई थी। जेल पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बिजली ड्यूटी पर वार्डन ईश्वर सिंह को बुलवाया गया था और तब तक बिजली कार्य के जानकार राकेश उर्फ काकू को भी बैरक 9 से डायरेक्ट इंचार्ज हेड वार्डन सुभाष ने बाहर रखा हुआ था। वार्डन ईश्वर ने आकर देखा तो राकेश उर्फ काकू वहां नहीं था। राकेश बिजली का काम जानता था और वह सीढ़ी लगाकर बिजली फॉल्ट चेक करने लगा। इसके बाद वह मौका देखकर दीवार के दूसरी तरफ कूदकर फरार हो गया। जब सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता चला कि बैरक का ताला खुला हुआ था और वहां कोई नहीं था। बैरक दो के पीछे रिहायशी कॉलोनी की तरफ जाकर देखने पर पता चला कि दीवार के साथ सीढ़ी लगी हुई थी।
विज्ञापन

बॉक्स

दो जून 2022 को सीआईए के साथ हुई थी मुठभेड़
पंजाब के खनौरी जिले के गांव बनारसी निवासी राकेश उर्फ काकू तीन साल से जींद की जिला कारागार में बंद था। दो जून 2022 को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर खटकड़ टोल प्लाजा के पास जींद सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें सीआईए ने दो बदमाशों को पकड़ा था। इसमें बनारसी निवासी राकेश उर्फ काकू और सोनू शामिल थे। मुठभेड़ में राकेश के घुटने में और सोनू के पैर में गोली लगी थी। इसके अलावा आरोपी राकेश उर्फ काकू पर उचाना के पास रोहतक पुलिस की टीम पर फायरिंग करने का भी आरोप है। करीब 4 साल पहले रोहतक में हुई 2.5 करोड़ की लूट के मामले में आरोपियों को पकड़ने आई पुलिस पर राकेश उर्फ काकू ने फायरिंग कर दी थी और फरार हो गया था। इसमें एक हवलदार संदीप को भी गोली लगी थी। पुलिस के अनुसार राकेश उर्फ काकू पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, लूट के कई मामले दर्ज हैं। दो जून 2022 की रात को जींद सीआईए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद राकेश को गिरफ्तार कर जिला कारागार में भिजवा दिया था। तभी से राकेश जेल में बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने इस मामले में कैदी के खिलाफ कारागार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कैदी की तलाश की जा रही है।

--विनोद कुमार, प्रभारी, सिविल लाइन थाना, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed