{"_id":"67acaa37343368425543be304e94e625","slug":"prinkas-doughter-mariya-team-second-position-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की बेटी मारिया की टीम दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की बेटी मारिया की टीम दूसरे स्थान पर
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भंभेवा के तक्षशिला इंटरनेशनल स्कूल में चल रही दो दिवसीय सब जूनियर हैंडबाल चैंपियनशिप में रविवार को फाइनल मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की बेटी मारिया वाड्रा की टीम ने प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में लड़कों में जींद और लड़कियों में कैथल की टीम ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन जाट एजुकेशन सोसायटी रोहतक के पूर्व प्रधान धर्मबीर हुड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
हरियाणा बास्केटबाल एसोसिएशन द्वारा भंभेवा गांव में स्थित तक्षशिला इंटरनेशनल में शनिवार को दो दिवसीय सब जूनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता के प्रथम दिन कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी अपनी बेटी मारिया वाड्रा का खेल देखने के लिए गुपचुप तरीके से स्कूल में पहुंची थी। प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले हुए।
विज्ञापन
मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे धर्मबीर हुड्डा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. कुलबीर अहलावत, डायरेक्टर कल्याण सिंह संधू, एसोसिएशन के महासचिव प्रो. दलबीर खर्ब, सह सचिव नरेश संधू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में लड़कों की टीम में जींद की टीम प्रथम, कैथल की टीम ने दूसरा और रोहतक की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की टीम में कैथल की टीम प्रथम, प्रियंका की बेटी मारिया वाड्रा की गुड़गांव की टीम ने दूसरा और जींद की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।