Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Prince Bhola honored in Kurukshetra

Jind News: राजकुमार भोला कुरुक्षेत्र में सम्मानित

Mon, 16 Mar 2026 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prince Bhola honored in Kurukshetra
15जेएनडी05: सीसीआई हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला को कुरुक्षेत्र में सम्मानित करते हुए
जींद। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर कुरुक्षेत्र में जागरूकता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कंज्यूमर्स कन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार भोला को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उपभोक्ता अधिकारों के प्रति समाज को जागरूक करने और अनुचित व्यापारिक प्रथाओं के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

राजकुमार भोला ने कहा कि आज के डिजिटल युग में उपभोक्ता का जागरूक होना अनिवार्य है। जागरूक उपभोक्ता ही पारदर्शी बाजार व्यवस्था की असली ताकत है। सीसीआई के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. अनंत शर्मा और बीआईएस निदेशक रमेश कुमार मौजूद रहे। विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी या घटिया उत्पाद जैसी समस्या होती है तो वह नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 1915 पर कॉल कर सकता है या व्हाट्सएप नंबर 8800001915 पर संदेश भेज सकता है। इस अवसर पर नविता यादव, आरती, चौधरी कृष्ण श्योकंद और मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed